फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Whatsapp, Arrest, Sirsa

व्हाट्सएप पर धर्म गुरु की फोटो से छेड़छाड़, तीन पर केस

Sat, 28 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 28 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Whatsapp, Arrest, Sirsa
व्‍हाट्सएप - फोटो : Desk

व्हाट्सएप ग्रुप में धर्म गुरु की फोटो को गलत तरीके से पेश करना तीन लोगों को मंहगा पड़ा है। पुलिस ने रानियां के भाजपा नेता अमरजीत सिंह चानी की शिकायत पर ग्रुप एडमिन व दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रानियां के बलकार सिंह ने एक ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में 50 के करीब सदस्य हैं। वीरवार शाम को इस ग्रुप के एक सदस्य की ओर से एक धर्म गुरु की फोटो से छेड़छाड़ करके ग्रुप में डाल दी गई। जैसे ही यह फोटो ग्रुप में पहुंची तो एक सदस्य ने आपत्ति जताई। इस पर ग्रुप एडमिन ने उक्त सदस्य को ग्रुप से निकाल दिया। लेकिन मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा।
विज्ञापन


धर्म गुरु की फोटो से छेड़छाड़ का मामला होने के कारण अन्य सदस्य अमरजीत सिंह चानी व उसके साथियों ने इसकी शिकायत उसी समय रानियां थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले मे तत्परता दिखाते हुए चानी की शिकायत पर ग्रुप एडमिन बलकार सिंह व दो अन्य सदस्यों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दलीप सिंह का कहना है कि मामला धर्म गुरु की फोटो से छेड़छाड़ करने का है। इस मामले को लेकर ग्रुप एडमिन बलकार सिंह व एक अन्य व्यक्ति को थाना रानियां में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। धार्मिक भावनाएं भड़काने में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed