फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, ATM Card, ATM Loot, Sirsa

बातों में लगाकर बदल दिया एटीएम कार्ड, फिर निकाले रुपये

Sat, 09 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, ATM Card, ATM Loot, Sirsa
एटीएम - फोटो : Bureau

रोड़ी में दो ठग एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये का चूना लगा गए। इस ठगी का पीड़ित युवक को उस समय पता लगा जब उसके मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।

विज्ञापन

जानकारी मुताबिक रोड़ी निवासी युवक लखविंद्र सिंह एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। जब वह 10 हजार रुपये निकालकर बाहर निकलने लगा तो उसी समय दो युवकों में से एक युवक एटीएम के अंदर आया और लखविंद्र से अपने खाते की मिनी स्टेटमेंट निकलवाने को कहा। पीड़ित युवक ने इनकार किया लेकिन ठग उसे उलझाकर उसके एटीएम कार्ड की जगह दूसरा कार्ड थमा गए।
विज्ञापन


ठगी से अनभिज्ञ युवक घर पहुंचा तो कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से कालांवाली एटीएम से चार हजार रुपये की राशि निकाल ली गई है। इस सूचना के बाद परिजन तुरंत बैंक में पहुंचे और प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। पीड़ित युवक के अनुसार उसके खाते में 14 हजार 130 रुपये की राशि थी जिसमें से उसने 10 हजार रुपये तो निकलवा लिए थे लेकिन शेष चार हजार रुपये की राशि उक्त ठग निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई रोड़ी के प्रबंधक राकेश गुप्ता ने कहा कि हमने एटीएम में बाकायदा चेतावनी सूचना लिख रखी है कि एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते समय उपभोक्ता अन्य व्यक्ति के सामने अपना पासवर्ड न डालें व अनजान व्यक्ति से लेन-देन में सहायता न लें। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवकों की साफ तस्वीरें कैद हुई हैं, इसलिए ठगों की पहचान हो जाएगी। वहीं रोड़ी थाना प्रभारी संता सिंह ने कहा कि अभी तक पुलिस के पास इस मामले की कोई सूचना नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed