फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Thagi, Patwari, Rice, Cotton Field, Sirsa

मुबावजे के लिए धान का खेत बना कपास का खेत

Sat, 30 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 30 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Thagi, Patwari, Rice, Cotton Field, Sirsa
धान के खेत - फोटो : Desk

सफेद मक्खी से खराब हुई नरमे की फसल के बाद सरकार द्वारा जारी की गई मुआवजा राशि को हड़पने के लिए गांव तेजाखेड़ा में बाग कॉटन के खेत बने थे, तो गांव चट्ठा में धान के खेत कॉटन में बदल गए। मामला सामने आने के बाद उपायुक्त ने संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पटवारी बलजीत सिंह की ड्यूटी गांव चट्ठा में है। उस पर गिरदावरी रिपोर्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप है। कानूनगो गुरदास सिंह की रिपोर्ट पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने उसे निलंबित किया है। कानूनगो ने रिपोर्ट प्रस्तुत की है कि गांव चट्ठा की गिरदावरी रिपोर्ट में पटवारी ने धान को काटकर कॉटन लिख दिया। एक हफ्ते में उपायुक्त ने तहसील डबवाली के दूसरे पटवारी को निलंबित किया है। इससे पहले गांव तेजाखेड़ा के पटवारी बलवंत सिंह को निलंबित किया गया था। बलवंत सिंह ने सारी हदें पार करते हुए किन्नू के बाग को कॉटन के खेत दिखाया था। एक साथ दो मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने जिला भर के पटवारियों पर आंखें तरेर ली हैं। आशंका है कि डबवाली जैसे मामले अन्य जगहों पर भी होंगे। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी बारीकी से गिरदावरी रिपोर्ट का निरीक्षण करने लगे हैं।
विज्ञापन


गांव चट्ठा के पटवारी बलजीत सिंह को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। पटवारी ने रिपोर्ट में कटिंग करके धान के खेतों को कॉटन के खेत दिखा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नौरंग दास, तहसीलदार, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed