फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Suicide, Hanging, Fansi, Poisoned, Death, Sirsa

खाना बनाने पर हुआ विवाद तो खाया जहर, घरेलू विवाद में दो महिलाओं ने की आत्महत्या

Fri, 15 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 15 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Suicide, Hanging, Fansi, Poisoned, Death, Sirsa
आत्महत्या - फोटो : Desk

प्रेम विवाह करके उत्तर प्रदेश से सिरसा आकर रहने आए एक दंपति के बीच बुधवार रात को झगड़ा हो गया। गुस्से में पत्नी ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाद खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूपी निवासी अजयपाल व आरती ने दो वर्ष पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों सिरसा के गांव आनंदगढ़ में आकर रहने लगे। अजयपाल वहां पर पोल्ट्री फार्म में काम करने लगा। छह महीने पहले आरती ने पुत्री को जन्म दिया। बुधवार रात को अजयपाल काम से घर लौटा तो खाना बनाने को लेकर उसका आरती के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन


देर रात तक आरती ने खाना बनाने से इनकार करती रही तो अजय पाल  खुद ही खाना बनाने लगा। खाने बनाने के बाद उसने आरती को देखा तो वह दूसरे कमरे में उल्टियां कर रही थी। उसकी हालत देखकर अजय पाल उसे अस्पताल ले आया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पति के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
चत्तरगढ़पट्टी निवासी एक महिला अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर हुडा चौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया।

लोगों ने बताया कि उक्त महिला की शादी 15 साल पहले चरतगढ़पट्टी निवासी अमित कुमार से हुई थी। अमित कुमार पेंटर का काम करता है। कई दिनों से अमित व उसकी पत्नी रानी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। वीरवार सुबह अमित काम पर चला गया। उसका बेटा रिश्तेदारी में गया हुआ था। छोटी बेटी कंजक पूजन के लिए मोहल्ले में चली गई।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दौरान रानी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कंजक पूजन के बाद बेटी घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था और खटखटाने पर भी नहीं खुला। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया तो लोगों ने खिड़की से देखा। खिड़की से झांकने पर रानी का शव फंदे पर लटकते हुए दिखाई दिया।


लोगों ने घटना की सूचना पति अमित कुमार व पुलिस को दी। हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के परिजनों का बयान दर्ज करने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed