{"_id":"5723b7c54f1c1b522ba92e80","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-rape-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के वक्त उम्र 22 साल, दो साल बाद उम्र साढ़े सोलह साल... क्या है माजरा, पढ़ें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के वक्त उम्र 22 साल, दो साल बाद उम्र साढ़े सोलह साल... क्या है माजरा, पढ़ें...
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Desk
दो साल पहले जब बबली (बदला हुआ नाम) की शादी हुई थी, उस समय वह बाईस साल की थी। अब उसकी उम्र साढ़े सोलह वर्ष रह गई है। उसकी मां का कहना है कि शादी का झांसा देकर बेटी के साथ गांव के एक युवक ने चार माह तक दुष्कर्म किया। उपमंडल डबवाली से संबंधित सनसनीखेज मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
अक्तूबर 2015 में बबली को गांव का एक युवक भगा ले गया था। फरवरी 2016 में दोनों घर वापस आ गए। हालांकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की को अदालत में पेश किया। अदालत में लड़की ने बयान दिए कि वह अपने एक परिचित के पास ठहरी हुई थी। मामला रफा-दफा होने के बाद एकाएक दो माह बाद बबली की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी दो बच्चों का बाप है। उसकी घरवाली उसे छोड़कर गई हुई है। वह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। चार माह तक उसे राजस्थान में रखा। वह एक ईंट भट्ठा पर भी रहे। पुलिस महिला की शिकायत पर बबली को मेडिकल जांच के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेकर आई। हालांकि इस मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस भी हैरत में रह गई। पुलिस का कहना है कि उपरोक्त लड़की को साढ़े सोलह साल की बताया जा रहा है। जबकि उसके परिजन पहले बता रहे थे कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी, उस समय उसकी उम्र 22 साल थी। तीन माह बाद ही उसका तलाक हो गया था। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
सदर थाना डबवाली में लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है। शुक्रवार को लड़की का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस लड़की के बयान दर्ज करेगी। जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
-सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता