{"_id":"572654364f1c1b57035cd57f","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-kill-murder-kill-own-family-son-daughter-wife-kill-suicide-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर युवक ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर युवक ने खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 02 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
मौके से तथ्य जुटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : Bureau
वारदात के बाद खाया जहरीला पदार्थ, नशे में पत्नी से झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन
ऐलनाबाद (ब्यूरो)। गांव धोलपालिया की एक ढाणी में शनिवार रात मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने घर में सो रही पत्नी, बेटा और बेटी की कस्सी से गला काटकर हत्या करने के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर युवक ने घी पीकर उल्टी कर दी और पास ही स्थित परिवार के दूसरे सदस्यों की ढाणी में जाकर घटना के बारे में बताया। आरोपी को नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया जहां उसकी देर रात मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि महेंद्र सहारण ने रात एक बजे पत्नी सुनीता (36), पुत्र राहुल(12) और पुत्री पलक(8)की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घर के आंगन में चारपाई पर तीनों मृतकों के खून से लथपथ शव पड़े थे। पास ही जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी पड़ी थी। आरोपी के परिजनों ने बताया कि महेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। महेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आरोपी ने 5 वर्ष पूर्व भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन