फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Kidnape, Lover, Couple, Attack in court, Sirsa

कोर्ट परिसर से युवती का अपहरण, देर शाम घर से बरामद

Sun, 03 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 03 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Kidnape, Lover, Couple, Attack in court, Sirsa
पुलिस को वारदात की जानकारी देता युवक - फोटो : Bureau

 प्रेम विवाह करने के बाद शनिवार को पुलिस प्रोटेक्शन के लिए कोर्ट पहुंचे प्रेमी जोड़े पर अदालत परिसर में युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। सैकड़ों लोगों, वकीलों व पुलिस की मौजूदगी में परिजन युवती का अपहरण कर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों पर अपहरण का केस दर्ज किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर शाम पंजाब स्थित सरदूलगढ़ क्षेत्र स्थित घर से युवती को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे अदालत परिसर में काफी भीड़ थी। लोग, वकील और न्यायकर्मी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी समय एक वकील की सीट पर प्रेमी जोड़ा पहुंचा और सेशन कोर्ट से पुलिस प्रोटेक्शन दिलवाने की गुहार की। वकील प्रोटेक्शन के कागजात तैयार करके प्रेमी जोड़े को अदालत की तरफ लेकर ही जाने वाला था कि एकदम से सात-आठ लोग वहां आ गए। उक्त लोगों ने लड़के से मारपीट कर युवती को कंधे पर उठा लिया। लड़की चिल्लाई तो परिसर में मौजूद वकील से लेकर आम जनता सकते में आ गई। उन्होंने विरोध किया तो अपहरणकर्त्ता बोले कि वह इस युवती के परिजन है। इसके बाद वह उसे गाड़ी में डालकर ले गए। युवक ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवक मदन कुमार की शिकायत पर युवती के परिजनों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार देर शाम पंजाब स्थित सरदूलगढ़ क्षेत्र स्थित युवती के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान परिजन भाग खड़े हुए और पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में किया था प्रेम विवाह
सिरसा के गांव रुपाणा खुर्द निवासी मदन ने बताया कि वह गुड़गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके रिश्तेदार पंजाब के मानसा जिले के एक गांव में रहते हैं। वहीं रिश्तेदारी में ही एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद दोस्ती का रिश्ता प्रेम में तब्दील हो गया। शुक्रवार को दोनों ने घर से भागकर फतेहाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से ही उन्हें युवती के परिजनों से खतरा सताने लगा। शनिवार सुबह दोनों छुपते-छुपाते सिरसा कोर्ट पहुंचे। वकील से मिलकर अदालत से पुलिस प्रोटेक्शन की गुहार लगाने ही वाले थे कि लड़की के परिजनों ने धावा बोल दिया और युवती का अपहरण करके लगे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed