{"_id":"570ffc324f1c1b6a424a6b24","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-kidnap-rape-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया किडनैप, ले गए पंजाब के होट, कोल्डड्रिंक में दिया नशा और बना लिया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले किया किडनैप, ले गए पंजाब के होट, कोल्डड्रिंक में दिया नशा और बना लिया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : Desk
एक किशोरी का अपहरण करने के बाद पंजाब स्थित एक होटल में नशा देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। महिला थाना सिरसा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में फूलो क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि वह कक्षा नौं में पढ़ती है।
विज्ञापन
चार अप्रैल को वह घर के बाहर खड़ी थी। अचानक फूलो निवासी अवतार सिंह व पिंद्र सिंह उसके पास आए और उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले गए। दोनों उसे पंजाब स्थित एक होटल में ले गए और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अवतार सिंह ने उसके साथ होटल में दुराचार किया। जब होश आया तो खुद को उक्त दोनों युवकों के साथ राजस्थान के खाजुआना में पाया।
विज्ञापन
अवतार सिंह व पिंद्र सिंह ने आपस में कुछ देर बात की और पिंद्र सिंह उसे डबवाली बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि खुद के साथ बीती घटना से वह सहम गई इसलिए कुछ दिनों बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार वाले उसे महिला पुलिस थाने ले आए। जांच अधिकारी एसआई बलविंद्र कौर का कहना है कि नाबालिग के महिला अधिवक्ता समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी अवतार व पिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन