फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Gold, Theft, Labour, Sirsa

एक किलो सोना और लाखों की नकदी लेकर कारीगर फरार

Sat, 09 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Gold, Theft, Labour, Sirsa
सोना

ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के चलते हड़ताल पर चल रहे डबवाली के स्वर्णकारों को एक कारीगर लाखों रुपये की चपत लगाकर फरार हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि डबवाली के करीब अस्सी फीसदी सर्राफा कारोबारियों का एक किलोग्राम सोना फरार हुए कारीगर के पास है।

विज्ञापन


सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि एक युवक अपने भाई के साथ पिछले करीब बारह सालों से डबवाली में काम कर रहा था। उसने पुरानी अनाज मंडी के नजदीक एक दुकान किराए पर ली हुई थी। बारीकी के काम का माहिर होने के कारण करीब अस्सी फीसदी सर्राफा कारोबारी उसे काम देते थे। कारोबार बड़ा होने के चलते उसने करीब 12 कर्मचारी भी रखे हुए थे। उसने न्यू बस स्टेंड रोड पर एक मकान किराए पर लिया हुआ था। बताया जाता है कि वीरवार देर रात तक उसने काम किया। सुबह छह बजे जब सर्राफा कारोबारी उसके पास आए तो वह गायब मिला। दुकान पर ताले लगे हुए थे। भीतर काउंटर पलटा हुआ था। कारोबारी उसके घर गए तो वहां भी ताला लगा मिला।
विज्ञापन


कारोबारियों ने दोनों भाइयों के मोबाइल पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो नंबर स्विच ऑफ आए। आरोपी के रिश्तेदारों से भी संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उसका कहीं भी अता-पता नहीं चल पा रहा है। कारीगर के पास कारोबारियों का करीब एक किलो सोना पड़ा था। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। यहीं नहीं जेवरात तैयार करने के लिए आरोपी ने अपनी मजदूरी एडवांस में ली हुई थी। इसके अतिरिक्त भी काफी पैसा लिया हुआ था। सोने के साथ-साथ लाखों रुपये की नकदी वह साथ ले गया। आरोपी कितना सोना, चांदी तथा पैसा ले गया? इसका हिसाब-किताब लगाया जा रहा है। डबवाली स्वर्णकार संघ के प्रधान निर्मल कंडा तथा महासचिव जगदीप सूर्या ने बताया कि आरोपी तथा उसके भाई की तलाश की जा रही है। शनिवार को उसके के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed