{"_id":"57fbdcfd4f1c1b112628e27b","slug":"sirsa-news-hindi-news-casee-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ देशद्रोह का केस, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ देशद्रोह का केस, पुलिस ने शुरू की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से सिरसा सब्जी मंडी में आई भारत विरोध नारे लिखित सेबों की खेप मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सेबों पर भारत विरोध नारे लिखा होने की घटना को लेकर सिरसा में फल बेचने वाले हर दुकानदार में काफी रोष है। शहर वासियों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने शहर की बाटा कॉलोनी निवासी एक शख्स की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर देशद्रोह की कार्रवाई अमल में आई है। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी अहम जानकारियां मिलती जाएंगी। गौरतलब है कि पांच अक्टूबर को कश्मीर से सिरसा की मंडी में सेबों की खेप आई। दुकानदार, रेहड़ीवाले व अन्य ग्राहक सेबों की पेटियां खरीदकर ले गए। पेटियां जब खोली गई तो सेबों के ऊपर लिखा था कि ‘इंडियन डॉग गो बैक’ देश विरोध नारा लिखा देखकर फल विक्रेताओं में रोष फैल गया। जिन्होंने सेब खरीदे उन्होंने सेब नालियों में फेंककर अपने गुस्से का इजहार किया। शुरू में पुलिस को किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी थी इस कारण पुलिस कोई कार्रवाई न कर सकी। पुलिस को लिखित में शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन