फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Life imprisonment to the younger brother who killed the elder brother by beating him with a stick

Sirsa: बड़े भाई की लाठी मारकर हत्या करने वाले छोटे भाई को उम्रकैद, शराब के नशे में दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 11 Jun 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

दोषी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। कोर्ट ने दोषी को 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Sirsa: Life imprisonment to the younger brother who killed the elder brother by beating him with a stick
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में शराब के नशे में बड़े भाई की लाठी मारकर हत्या करने के आरोपी छोटे भाई महिपाल को जिला एवं सत्र न्यायालय ने मंगलवार शाम दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी को 25 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न भरने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन


दोषी के खिलाफ सदर थाना सिरसा पुलिस ने मृतक सतपाल की पत्नी बिमला देवी के बयान पर जुलाई 2020 में केस दर्ज किया था। खास बात यह है कि इस मामले में कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं था। पब्लिक प्रोसिक्यूटर पलविंद्र सिंह का कहना है कि सदर थाना पुलिस ने हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर महिपाल के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की तरफ से न्यायालय में 18 गवाह पेश किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश किए गवाहों व सबूतों को सही व पर्याप्त मानते हुए महीपाल को दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में बिमला देवी ने बताया कि वह खाबरा कलां जिला फतेहाबाद की रहने वाली है। उसकी शादी गांव माधोसिंघाना निवासी सतपाल से 22 वर्ष पहले हुई थी। उसका देवर महिपाल अविवाहित है और नशे का आदी है। महिपाल नशा करके सतपाल के साथ झगड़ा करता था।

जिससे परेशान होकर बिमला अपने पुत्र संजय को लेकर 5 जुलाई 2020 को अपने मायके चली गई। पुलिस को दिए बयान मेें बिमला ने बताया कि 7 जुलाई 2020 को माधोसिंघाना में उनके पड़ोसी भूप सिंह ने उसे फोन करके सूचना दी कि सतपाल और महिपाल का रात को झगड़ा हो गया था। इसी दौरान महिपाल ने सतपाल की लाठी से हमला करके हत्या कर दी।


इसके बाद बिमला अपने भाइयों के साथ माधोसिंघाना पहुंची और पति सतपाल का शव जमीन पर पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बिमला के बयान पर आरोपी महिपाल के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed