फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, Juvenile court

पेशी पर आए किशोर पर कोर्ट रूम के बाहर चाकू से हमला

Thu, 01 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 01 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
sirsa, Juvenile court
चाकू से हमला - फोटो : demo pic

सिरसा में बुधवार दोपहर अदालत के सामने ही पेशी पर आए एक किशोर पर चाकू से हमला हो गया। हड़कंप देख किशोर न्यायालय की जज नवनीत कौर घटनाक्रम से भयभीत होकर अपने केबिन में चली गईं। सीआईए इंचार्ज राजाराम और सिटी थाना इंचार्ज राम सिंह मौके पर पहुंचे। हमले के तुरंत बाद ही हमलावर किशोर को दबोच लिया गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। सेशन जज बिमलेश तंवर ने अदालत परिसर में हुए इस मामले को लेकर चिंता जताई।

विज्ञापन


प्रदेशभर के न्यायालय परिसरों में सुरक्षा बंदोबस्त के पुलिसिया दावे एक के बाद एक हो रही वारदातों से खोखले साबित नजर आ रहे हैं। करनाल में मंगलवार को न्यायालय परिसर के अंदर पेशी पर आए हत्यारोपी पर हुई फायरिंग को 24 घंटे भी नहीं हुए थे नहीं कि सिरसा एक और घटना हो गई। अदालत परिसर स्थित किशोर अदालत में बुधवार को थेहड़ मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय एक किशोर पेशी थी। उक्त किशोर पर थेहड़ मोहल्ला में ही रहने वाले एक किशोर का हाथ काटने के आरोप में केस दर्ज है। उक्त किशोर न्यायालय में पेशी भुगतकर बाहर निकला तो उस पर चाकू से हमला हो गया।
विज्ञापन


हमलावर वही निकला जिसका हाथ आरोपी किशोर ने तेजधार हथियार से काटा था। हमलावर ने आरोपी किशोर पर चाकू से कई वार किए। कमर के नीचे हिस्से और गर्दन पर चाकू लगा। इतने में ही हत्या के एक मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट में आए सिकंदरपुर निवासी अमर सिंह ने हमलावर को दबोच कर उसके हाथ से चाकू छीन लिया, जिससे किशोर की जान बच गई। हमले की घटना से अदालतों में पेशी पर आए लोग व अदालतों में बैठे जज सहम गए। न्यायालय परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने हमलावर को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस के आला अधिकारियों को जब घटना का पता चला तो उनके कान खड़े हो गए। शहर थाना प्रभारी और सीआईए इंचार्ज ने न्यायालय परिसर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि आरोपी हमलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। घायल और आरोपी हमलावर दोनों ही नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या मामले में गवाही देने आए युवक ने बचाई किशोर की जान
पेशी पर आए किशोर की जान एक बहादुर युवक की वजह से बच सकी। किशोर की जान बचाने वाले युवक का नाम है अमर सिंह, जो की सिरसा के गांव सिकंदरपुर का रहने वाला है। अमर सिंह हत्या के एक मामले का मुख्य गवाह है। बुधवार को वह भी किशोर अदालत में गवाही देने के लिए आया हुआ था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अमर सिंह ने बताया कि वह कोर्ट रूम के गेट के पास खड़ा था। उसकी बगल में ही एक युवक भी मौजूद था। कोर्ट रूम से एक किशोर पेशी भुगतकर निकला तो उक्त युवक ने सीधा चाकू निकाला और किशोर की कमर पर वार कर दिया। युवक बोला कि ‘तूने मेरा हाथ काटा था न, आज तुझे नहीं छोड़ूंगा’। उक्त युवक चंद ने सेकेंड में किशोर पर पांच-छह वार कर दिए। अमर सिंह का कहना है कि उसने देखा कि किशोर की जान खतरे में है तो उसने युवक को दबोच लिया। इतने में ही सामने से सुरक्षा कर्मी आ गया और युवक के हाथों से चाकू छीन लिया गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
न्यायिक परिसर में सुरक्षा के हिलाज से सात वर्ष पहले चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अंदर आने वाले हर शख्स एक बार में कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाता है। बुधवार सुबह जुवेनाइल कोर्ट रूम के बाहर जब किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ तो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है कि हमलावर किशोर जूते में चाकू छुपाकर लाया था। वह काफी देर तक एडीजे आरपी सिंह की कोर्ट के बाहर बैठा रहा। जैसे ही पेशी पर आया किशोर पेशी भुगतकर कोर्ट रूप से बाहर निकला, सीधा उस पर चाकू से हमला कर दिया।


कसाई के चाकू से काटा था हमलावर का हाथ
हमलावर सोनू (काल्पनिक नाम)और घायल किशोर मोनू (काल्पनिक नाम) के बीच अप्रैल 2016 में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सात अप्रैल 2016 को थेहड़ मोहल्ला में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मोनू रोड पर स्थित कसाई की दुकान में घुसा और बड़ा चाकू निकाल लाया। मोनू ने सीधा सोनू के हाथ पर वार किया जिससे उसका एक हाथ कट गया। उसके गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज करके मोनू के खिलाफ धारा 326 यानि अंग भंग करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोनू के दिल में मोनू से बदले की भावना पैदा हो गई और उसने मोनू को जान से मारने की ठान ली। इसी के चलते उसने अपने आसपास सैकड़ों लोगों की उपस्थिति मोनू पर कोर्ट रूम के बाहर ही चाकू से हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed