{"_id":"578a88354f1c1ba94013db81","slug":"sirsa-hindi-news-priest-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को लेकर फरार हुआ पुजारी लौटा, महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को लेकर फरार हुआ पुजारी लौटा, महिलाओं ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानियां रोड क्षेत्र स्थित एक मंदिर का पुजारी विवाहिता को लेकर फरार हो गया था। शनिवार को कुछ दिनों बाद जब वह लौटा तो पीर बस्ती की महिलाओं ने उसे घेर लिया। हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस उक्त पुजारी व विवाहिता को लेकर चौकी ले आई। पीछे से पीछे महिलाएं चौकी पहुंची और वहां जमकर बवाल काटा। महिलाओं का कहना है कि पुलिस पुजारी पर कार्रवाई करे। थोड़ी देर बाद पुलिस के आश्वासन देने पर महिलाएं लौट गईं।
जानकारी के अनुसार रानियां रोड क्षेत्र स्थित एक मंदिर का पुजारी कुछ दिन पहले एक विवाहिता संग फरार हो गया था। इसके चलते मोहल्ले की महिलाओं में पुजारी के प्रति रोष पैदा हो गया। शनिवार दोपहर महिलाओं ने पुजारी संग उक्त महिला को मोहल्ले में आते दिखा तो उनके रहा नहीं गया। महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके की नजाकत समझते हुए पुलिस पुजारी व विवाहिता को अपने साथ चौकी ले आई। पुलिस ने विवाहिता के पति को फोन करके बुला लिया। आक्रोशित महिलाएं भी पुलिस चौकी समक्ष पहुंच गईं और शोर करने लगीं। मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस से पुजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा लेकिन विवाहिता के परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। महिलाओं को जब यह बात समझाई गई तब जाकर वे पुलिस चौकी से मोहल्ले की ओर लौट गई।