फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, medicine, sirsa

खुद को मेरठ का निवासी बताकर फ्रूटी में युवक ने पिलाई थी नशीली दवा

Tue, 14 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 14 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
पशु खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ से डबवाली आ रहे डेयरी मालिकों को नशीली फ्रूटी पिलाई गई थी। जिसके बाद वे बेहोश हो गए। पुलिस की ओर से मिली जानकारी में यह भी स्पष्ट हो गया है कि दोनों से चार लाख रुपये लूटे गए हैं। पीड़ित शुभम ने बताया कि जब वे दिल्ली से डबवाली के लिए रवाना होने वाले थे, उस समय करीब बाईस साल का एक युवक उनके पास आया। उसने खुद को मेरठ के ढिबाईनगर का निवासी बताया। युवक ने बताया कि वह भी डबवाली में पशु खरीदने के लिए जा रहा है। बातचीत शुरू करते-करते वह उनके साथ आ बैठा। उसके पास फ्रूटी से भरी एक बोतल थी। डिस्पोजेबल गिलास भरकर फ्रूटी इलियास को दी। वे पूरा गिलास पी गए। बाद में उसे दी, दो घूंट पीते ही उसका सिर चकराने लगा। उसे नींद आ गई। उसके बाद पता नहीं क्या हुआ। उनके पास चार लाख रुपये थे। जोकि इलियास ने एक बैग में डालकर अपनी पीठ से बांध रखे थे।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम को डेयरी मालिक इलियास तथा शुभम के परिजन डबवाली पहुंचे। बेहोशी की हालत में दोनों को अपने साथ वापस मेरठ ले गए। करीब 24 घंटे गुजरने के बाद भी दोनों पूर्णतया होश में नहीं आए हैं। इलियास के बेटे जावेद उर्फ भूरा के अनुसार शुभम से उसकी बातचीत हुई है। चूंकि अब्बा अभी तक होश में नहीं आए हैं।
विज्ञापन



सील बंद थी बोतल
शुभम ने बताया कि युवक के पास जो बोतल थी, वह सीलबंद थी। उनके सामने ही उसने सील खोली। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक योजनाबद्ध तरीके से आया था। युवक का हाव-भाव तथा बोलचाल की भाषा मेरठ की है। युवक स्थानीय प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्णतया होश में आने पर कार्रवाई करवाएंगे
जावेद ने बताया कि अब्बा अभी होश में नहीं हैं। जैसे ही वे पूर्ण होश में आ जाएंगे वे कार्रवाई करवाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली में जहां से उसके अब्बा तथा शुभम बस में सवार हुए थे, वहीं नजदीक सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। उपरोक्त युवक कहीं न कहीं जरूर आया होगा। वे पुलिस के समक्ष ब्यान दर्ज करवाने आएंगे।



बसों में कैमरे लगाने आदेश
बसों में महिलाओं तथा युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने बसों में कैमरे लगाने के आदेश जारी कर रखे हैं। इसके बावजूद सरेआम आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। अगर कैमरों की व्यवस्था हो जाए तो बसों में होने वाली वारदातों पर विराम लग सकता है।


डेयरी मालिकों ने ब्यान दर्ज नहीं करवाए हैं। वे अस्पताल से बिना बताए ही चले गए। अगर कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed