फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, hospital, doctor, sirsa

अस्पताल में प्रसव पीड़ा झेल रही महिला को चिकित्सक ने बाहर का रास्ता दिखाया

Sun, 20 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 20 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, hospital, doctor, sirsa
doctor shimla
 सरकारी अस्पताल में प्रसव पीड़ा झेल रही महिला को अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखाने का मामला सामने आया है। रविवार को अस्पताल में बरती गई लापरवाही की शिकायत परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को करते हुए उपायुक्त सिरसा को भी दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 निवासी दीपक कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि प्रसव पीड़ा के चलते वह अपनी बहन तुलसी रानी को सिविल अस्पताल में लेकर गया था। उस समय अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। करीब दो घंटे बाद महिला चिकित्सक अस्पताल में आईं। अस्पताल में सर्जन न होने की बात कहकर उसे सिरसा जाने की सलाह दे दी। जबकि गर्भावस्था संबंधी पूरी जांच स्थानीय अस्पताल में हुई थी। तुलसी की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से मजबूरन उसे पंजाब का रुख करना पड़ा। बठिंडा स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि इलाज में हुई देरी के कारण अगर उसकी बहन को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित चिकित्सक की होगी। दीपक के अनुसार इस संबंध में उसने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन



महिला को एक-दो घंटे के लिए रखा गया था। जब लगा कि ऑपरेशन से बच्चा होगा, तब उसे रेफर किया गया। हम एंबुलेंस देने को भी तैयार थे। लेकिन परिजन उसे अस्पताल से लेकर चलते बने। आरोप तथ्यहीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एमके भादू, एसएमओ, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed