{"_id":"578be2974f1c1b9432c4bab0","slug":"sirsa-hindi-news-finecer-firing-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फाइनेंसरों के विवाद में फायरिंग, दो घायल, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो फाइनेंसरों के विवाद में फायरिंग, दो घायल, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
विवाद में गोली
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जीवन नगर में ऐलनाबाद मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात करीब 11 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सारी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर पहले से ही रानियां व ऐलनाबाद थाने में हत्या सहित कई अन्य केस दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार गांव हारनी निवासी निशान सिंह गाड़ी से सिरसा अपने गांव जा रहा था जैसे ही वह रानियां से बाहर निकला तो उसे लगा कि कोई गाड़ी उसका पीछा कर रही है। निशान सिंह ने अपनी गाड़ी की गति को तेज कर लिया। बाद में जीवन नगर के पास उसने देखा कि जो गाड़ी उसका पीछा कर रही है वह उसके जान पहचान के ही हैं।
दूसरी गाड़ी में गांव संतनगर निवासी पुरुषोत्तम और करीवाला निवासी देवेंद्र सिंह थे, उक्त तीन लोग फाइनेंस का कार्य करते थे। इसके बाद दोनों पक्ष रुक गए जीवन नगर में ऐलनाबाद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, लेकिन फिर शांत हो गया। निशान सिंह तो वहां से चला गया पर पुरुषोत्तम सिंह और देवेंद्र सिंह वहीं पंप के बाहर खड़े रहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद निशान सिंह वापस आया और उसने पुरुषोत्तम और देवेंद्र पर दो राउंड फायर किए। बाद में पुरुषोत्तम और देवेंद्र पर चार राउंड फायर और किए गए। इस फायरिंग में पुरुषोत्तम के पेट में व देवेंद्र के पैर पर गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। निशान सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच और जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला वे मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही जीवन नगर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी। पुरुषोत्तम की हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया गया और देवेंद्र का उपचार सिरसा के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जीवन नगर चौकी प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने देवेंद्र सिंह के ब्यान पर निशान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। उधर बताया जा रहा है कि निशान सिंह के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।