फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Case registered against five farmers including one woman farmer for burning stubble

Sirsa: पराली जलाने पर एक महिला किसान सहित पांच किसानों पर केस दर्ज, चार जगह जली पराली

Tue, 21 Nov 2023 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 08:45 PM IST
सार

रानियां क्षेत्र में खसरा नंबर से एफआईआर करवाई है। किसी महिला किसान पर पहला केस दर्ज हुआ है। उपायुक्त ने जागरूकता लाने को लेकर बैठक की है।

विज्ञापन
Sirsa: Case registered against five farmers including one woman farmer for burning stubble
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के रानियां क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर पराली के मामले देखने को मिले रहे हैं। इसी कड़ी में पहली बार एक महिला किसान पर कृषि विभाग की ओर से पराली जलाने की एफआईआर दर्ज की गई है। महिला किसान के अतिरिक्त रानियां गांव के चार अन्य किसानों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक प्रशासन की ओर से 22 किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन निरंतर किसानों को जागरूक करने में लगा हुआ है। पराली प्रबंधन के साथ-साथ पराली जलाने से रोकने के लिए पूरे प्रशासनिक अमले की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ एरिया में पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को 9 और मंगलवार को भी 9 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल 141 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गांव रानियां में सेटेलाइट लोकेशन के आधार पर खेतों में पराली जलती हुई पाई गई। इस पर कृषि अधिकारी राजेश कुमार व पटवारी बंटी ने मौके पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया। इस दौरान अलग-अलग खसरा नंबर के अनुसार पाया गया कि रानियां निवासी बलजीत सिंह पुत्र सुजान सिंह, रणजीत सिंह, मंदीप सिंह पुत्र केहर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह , रानिया निवासी लाभ सिंह, शबैग सिंह पुत्र अनूप सिंह के अलावा रानियां निवासी चरणजीत कौर पत्नी सूचना सिंह के नाम मलकियत होने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने पराली प्रबंधन पर फिर की बैठक
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन व सीआरएम योजना के कार्यान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि जिला के गांवों में फसल कटाई जारी है, उन गांवों में गश्त को बढ़ाएं। सभी टीमें लगातार एक्टिव रहें तथा फील्ड में ही रह कर कड़ी निगरानी रखें। किसानों को समझाएं कि अवशेषों में आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है। इसलिए आग लगाने की घटनाओं को पूरी तरह बंद करना होगा और यह जिम्मेदारी हम सबकी है।


उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि किसान धान की पराली को जिला सिरसा में चयनित 14 गोशाला (गांव केलनीया, सुरतीया, झोरड़नाली, खेरेकां, मंगाला, बरोखां, भावदीन आदि) में चारा की मांग अनुसार 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच सकते है। इस मौके पर बैठक में एसएचओ सदर सुखदेव, एसएचओ रानियां राधेश्याम, एसएचओ डबवाली सदर प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि सुखदेव सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed