{"_id":"651c086fcdc08cae8509554a","slug":"sirsa-after-one-and-a-half-year-of-anonymous-letter-ajit-has-been-arrested-in-corruption-case-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: गुमनाम चिट्ठी मिलने के डेढ़ वर्ष के बाद भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त अजीत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा: गुमनाम चिट्ठी मिलने के डेढ़ वर्ष के बाद भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त अजीत गिरफ्तार
Tue, 03 Oct 2023 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 05:56 PM IST
सार
तत्कालीन इंचार्ज रहे अनिल सिंह के खिलाफ जांच जारी है। अगस्त 2022 में केस दर्ज हुआ था। आरोपी अजीत सिंह को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में सवा करोड़ रुपये के खाद घोटाले में रिश्वत लेकर मामले को जल्दी निपटाने के आरोपी विजिलेंस कांस्टेबल अजीत सिंह को सिविल लाइन थाना पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में तत्कालीन विजिलेंस टीम के इंचार्ज रहे अधिकारी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
25 फरवरी 2022 को एक गुमनाम चिट्ठी राज्य चौकसी ब्यूरो को मिली थी। इसमें सिपाही अजीत सिंह पर सहकारी समिति में सवा करोड़ रुपये के खाद घोटाले में 6 लाख 40 हजार रुपये रिश्वत लेकर कर्मचारियों को गुमराह करने के आरोप थे। सिपाही अजीत और सहकारी समिति सिरसा के कर्मचारियों की आपसी बातचीत का एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद 9 अगस्त 2022 को स्टेट विजिलेंस के डीआईजी रहे शिवचरण की अनुशंसा पर सिविल लाइन थाना में सिपाही अजीत सिंह और विजिलेंस इंचार्ज रहे अनिल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। डीआईजी की जांच में मामला सही पाया गया और आरोपी अजीत को सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अन्य मामलों में भी रिश्वत लेने के बात आई सामने
बता दें कि विजिलेंस में रहे अजीत सिंह की अब सिविल लाइन थाना में ही ड्यूटी थी। आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ अन्य मामलों में ही रिश्वत लेने की बात सामने आई है। अभी तत्कालीन विजिलेंस इंचार्ज रहे अधिकारी के खिलाफ भी जांच की जा रही है।
खाद घोटाले में रिश्वत लेने वाले आरोपी विजिलेंस कांस्टेबल अजीत सिंह को सिविल लाइन थाना ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। -सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता