{"_id":"587534334f1c1b912bba7df0","slug":"robbery-robbery-in-sirsa-to-the-woman-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक जा रही महिला को बेसुध कर छीने जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक जा रही महिला को बेसुध कर छीने जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकलवाने के लिए जा रही एक महिला को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध किया और उसके हाथ से सोने का कड़ा और अंगूठी झपटकर फरार हो गए। होश आने पर महिला ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डी-ब्लॉक निवासी प्रेमवंती मंगलवार सुबह 11 बजे बैंक से रुपये निकलवाने के लिए घर से निकली। भगत सिंह पार्क के पास पैदल चलकर दो युवक उसके पास आए। युवकों ने उससे कहा आंटी दो हजार रुपये खुल्ले मिल सकते हैं क्या? युवकों ने प्रेमवंती को बातों में उलझा लिया। दोनों युवकों में से एक ने अचानक कोई नशीला पदार्थ उसे सुंघा दिया, जिससे प्रेमवंती बेसुध हो गई।
विज्ञापन
युवकों ने उसकी अंगुली से सोने की अंगूठी और हाथ से सोने का कड़ा निकालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद प्रेमवंती को होश आया तो उसने देखा कि कड़ा और अंगूठी गायब है। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि प्रेमवंती को होश आया तो उसके हाथ में दो हजार के कई नोट थे। नोटों की जांच करवाई गई तो ये नोट नकली निकले। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने जेवर निकालने के बाद ये नोट प्रेमवंती की मुट्ठी में रख दिए होंगे। शहर थाना प्रभारी राम सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
फोटोनंबर : 20