फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raid, raid in Sirsa, CM flying team, Sirsa

सीएम फ्लाइंग ने सिरसा में डाला डेरा ऑटो मार्केट में की रेड

Thu, 30 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 30 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Raid, raid in Sirsa, CM flying team, Sirsa
सीएम फ्लाइंग - फोटो : bureau

सीएम फ्लाइंग के शहर में डेरा डालने से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम विंडो में आई शिकायतों के आधार पर सीएम फ्लाइंग छापेमारी करने में जुटी है। आइसक्रीम फैक्टरी में छापेमारी के बाद वीरवार को अधिकारी मलकीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने ऑटो मॉकेट स्थित एक दुकान में छापेमारी की। इस दुकान में विभिन्न कंपनियों के छह गैस सिलेंडर टीम ने जब्त किए। सूचना मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई औचक छापेमारी में दुकानदार के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की 20 नई कॉपियां भी बरामद की गई। इनके आधार पर गैस सिलेंडरों की सप्लाई ली गई है।
विज्ञापन


हर कॉपी पर 12-12 सिलेंडर हासिल किए जा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि इन गैस की कॉपियों पर महज दो-तीन महीने में ही 12-12 सिलेंडर हासिल किए गए हैं। यानी दुकानदार द्वारा पिछले दो-तीन माह में इन गैस कॉपियों के आधार पर जमकर गैस की ब्लैक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो मार्केट के अलावा अनेक जगहों पर गैस किट में मोटर के माध्यम से गैस भरी जाती है। सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा दो मोटरें भी जब्त की गई हैं, जिनसे कारों में गैस भरी जाती थी। डबवाली रोड पर कुछ अरसा पहले गैस रिफिल करते हुए समय हुए हादसे में एक युवक की जान भी चली गई थी।


बुधवार शाम को सीएम फ्लाइंग ने बस अड्डा पार्किंग में छापेमारी करके वहां खड़ी एक गाड़ी से काफी मात्रा में शराब बरामद की। बस अड्डा स्थित पार्किंग में मादक पदार्थों व शराब बेचे जाने की शिकायतें मिली रही थीं। इसी आधार पर सीएम फ्लाइंग ने यहां दबिश दी। शिकायत सच निकली और पार्किंग स्थल पर एक गाड़ी खड़ी मिली, जिसमें शराब थी। टीम ने गाड़ी मालिक भंभूर निवासी विक्की के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed