फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab police personnel hit cyclist with car in Sirsa, died during treatment

Sirsa: पंजाब पुलिस कर्मचारी ने कार से साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 24 Jun 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

सिरसा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया रहा है कि साइकिल सवार हाईवे पर चढ़ा तो तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Punjab police personnel hit cyclist with car in Sirsa, died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा में घर से दूध लेकर ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार के साइकिल को पंजाब पुलिस के जवान ने कार से टक्कर मार दी। साइकिल सवार की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने पंजाब पुलिस जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने रोड़ी थाना पुलिस को दी है मामले की शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव रोड़ी ने बताया कि उसने गांव के पास ही ढाणी बना रखी है। उसके पिता दर्शन सिंह रोड़ी अकाल अकेडमी में रात के समय चौकीदारी का काम करते है। बीते दिन शुक्रवार रात को भी उनके पिता ड्यूटी पर चला गया। लेकिन दूध खराब होने के कारण वह दोबारा से घर पर आए और दूध लेकर ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन


चालक पुलिस की वर्दी में था
इसी दौरान जब वह कच्चे रोड से जीटी रोड पर चढ़े तो एक तेज रफ्तार कार ने उनके साइकिल को टक्कर मार दी। इसी दौरान वह और उसका चाचा भी सुरतिया से सामान लेकर की तरफ आ रहे थे। कार की टक्कर लगने के कारण उनके पिता दर्शन सिंह रोड पर गिर गए। जिससे उनके सिर, छाती व पैरों पर चोटे आ गई व साइकिल का भी काफी नुकसान हो गया। इस दौरान चालक ने कार को वहीं पर ही रोक लिया। चालक की पहचान बलकरण सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी नथेहा जिला बठिंडा के रूप में हुई। चालक पुलिस की वर्दी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सौंपा
मौका मिले ही चालक कार को लेकर सुरतिया की तरफ भाग गया। जिसके पश्चात उन्होंने साधन का इंतजाम कर पिता को इलाज के लिए सिरसा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन यहां पर डाॅक्टरों ने उनकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने अब मामले की शिकायत रोड़ी पुलिस को दी है। रोड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed