{"_id":"64404465183ce341bd07a355","slug":"punjab-police-looking-for-gurlal-singh-in-sirsa-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पंजाब पुलिस को सिरसा में गुरलाल सिंह की तलाश, गुरलाल की अमृतपाल के गनमैन से होती थी बातचीत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पंजाब पुलिस को सिरसा में गुरलाल सिंह की तलाश, गुरलाल की अमृतपाल के गनमैन से होती थी बातचीत
Thu, 20 Apr 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:13 AM IST
सार
गुरलाल सिंह की अमृतपाल के गनमैन से बातचीत होती थी। शक के आधार पर छापे मारे थे। पंजाब पुलिस ने गांव कुत्ताबढ़ निवासी बलविंद्र सिंह को इसी शक के आधार पर हिरासत में लिया था कि वह मल्लेकां निवासी गुरलाल सिंह के संपर्क में है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल की तलाश में पंजाब पुलिस की सक्रियता सिरसा जिले के क्षेत्र रानियां में निरंतर बनी हुई है। मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर ही पंजाब पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पंजाब पुलिस को गुरलाल सिंह की तलाश है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने गांव कुत्ताबढ़ निवासी बलविंद्र सिंह को इसी शक के आधार पर हिरासत में लिया था कि वह मल्लेकां निवासी गुरलाल सिंह के संपर्क में है। गुरलाल सिंह ही वह व्यक्ति है, जिसकी भगोड़े अमृतपाल के गनमैन से बात होती थी।
विज्ञापन
गुरलाल का पता लगाने के लिए ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुत्ताबढ़ में दबिश दी थी और बलविंद्र सिंह को हिरासत में लिया था। पंजाब पुलिस ने बलविंद्र सिंह से 5 से 6 घंटे तक रानियां थाने में गुरलाल सिंह के ठिकाने के बारे में पूछताछ की। पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत थे कि गुरलाल सिंह कुत्ताबढ़ में बलविंद्र सिंह के घर पर आया था।
विज्ञापन
लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात बलविंद्र सिंह को छोड़ दिया। बता दें कि बीते चार दिनों से पंजाब पुलिस ने सिरसा में डेरा डाल रखा है। पुलिस ने पहले रानियां क्षेत्र के गांव नगराना में और मंगलवार को गांव कुताबढ़ में दबिश दी थी।