फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   police women marriage married man, Dowri Case, police complaint, police enquiry, Sirsa

साहब! पति मुझे मारता है और पुलिस वाली के पास रहना चाहता है, क्या है माजरा, पढ़ें...

Sun, 19 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 19 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
police women marriage married man, Dowri Case, police complaint, police enquiry, Sirsa
शोषण - फोटो : Desk

गांव कुम्हारिया में विवाहित एवं सिरसा के थेहड़ निवासी महिला ममता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। ममता का आरोप है कि उसे न्याय इसलिए नहीं मिल रहा है क्योंकि उसके पति ने एक महिला पुलिसकर्मी से शादी कर ली है। उधर एसपी सतेंद्र गुप्ता का कहना है कि महिला उनके पास आई थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी डबवाली को जांच सौंप दी है। जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ममता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में गांव कुम्हारिया निवासी एक युवक से के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के  लिए तंग किया जाने लगा। वर्ष 2007 में ममता ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपियों का अत्याचार कम नहीं हुआ और बेटे के जन्म पर सामान की मांग की गई। आरोप है कि उसे 2010 में बेटे सहित घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इस पर महिला ने पति व अन्य के खिलाफ केस कर दिया था। दोनों तरफ से केस दर्ज होने का मामला 2015 तक चला और उसके बाद दोनों के बीच कोर्ट में राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने कहा कि वह इस उम्मीद में पति के घर चली गई कि उसे अच्छी तरह से रखा जाएगा, पर एक माह बाद ही उसे फिर से तंग किया जाने लगा। ममता ने बताया कि इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति ने एक महिला पुलिसकर्मी से शादी कर ली है। पति ने उससे कहा कि वह अपनी नई पत्नी के साथ ही रहेगा।

जब एक जून को उसके माता-पिता कुम्हारिया गांव में पहुंचे और गांव के ग्रामीण भी एकत्र हुए और ममता को कागदाना पुलिस चौकी में लेकर गए। वहां से उसे चोपटा थाने में भेज दिया। वहांसे उसे महिला पुलिस थाना सिरसा में भेज दिया। आरोप है कि महिला थाने में भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई तो वह दो दिन पूर्व एसपी सतेंद्र गुप्ता से मिली।


ममता ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके। साथ ही उस महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है जिसने उसके पति से शादी की है। उधर एसपी सतेंद्र गुप्ता का कहना है कि महिला उनके पास आई थी। मामले जांच डीएसपी डबवाली को सौंप दी है। जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed