फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police will take accused on remand in case of GST theft by creating fake firm in Sirsa

Sirsa: फर्जी फर्म बनाकर GST चोरी करने का दर्ज हुआ था मामला, आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

Fri, 17 Mar 2023 01:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Mar 2023 01:18 PM IST
सार

महेश बांसल निवासी सेक्टर 19 पर वर्ष 2018 में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का घोटाला करने का मामला दर्ज करवाया गया था। काम लगवाने का हवाला देकर लोगों से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर कागजों में ही फर्म खड़ी कर करोड़ों का लेनदेन किए जाने के पुलिस के पास कई मामले पहुंचे थे।

विज्ञापन
Police will take accused on remand in case of GST theft by creating fake firm in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोपी महेश बांसल को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी महेश बांसल ने कई लोगों के दस्तावेज लेकर फर्म खड़ी कर टैक्स चोरी करने का भी खुलासा किया है। अब एसआईटी की ओर से महेश बांसल को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। जिसमें महेश बांसल की ओर से किए गए टैक्स चोरी के पूरे आंकड़े को जुटाया जाएगा। 

विज्ञापन


फर्म खड़ी कर किया करोड़ों का लेनदेन
महेश बांसल निवासी सेक्टर 19 पर वर्ष 2018 में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का घोटाला करने का मामला दर्ज करवाया गया था। काम लगवाने का हवाला देकर लोगों से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर कागजों में ही फर्म खड़ी कर करोड़ों का लेनदेन किए जाने के पुलिस के पास कई मामले पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस की ओर लगातार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने एसआईटी का गठन कर मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। पुलिस की ओर से अब महेश बांसल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से शुक्रवार को महेश बांसल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसमें पूछताछ किए जाने के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष भी महेश बांसल की ओर से फर्जी तरीके से लोगों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर फर्म खोल कर लाखों का लेनदेन किए जाने को मामला सामने आया था। पीड़ितों के पास जीएसटी विभाग का नोटिस पहुंचा तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। पीड़ित ने महेश बांसल की दुकान के बाद अनाज मंडी में टेंट लगाकर धरना तक दे दिया था। पीड़ितों के खाते से लाखों रुपये का लेनदेन किए जाने की शिकायत पुलिस को भी दी गई है। जिसके बाद से पुलिस की ओर से लगातार मामले की जांच की जा रही है।


दूसरे राज्यों में भी मामले है दर्ज 
महेश बांसल पर सिरसा में पांच से छह मामले दर्ज है। जिसमें महेश बांसल पर लोगों द्वारा दस्तावेज लेकर उनके अकाउंट में करोड़ों का लेनदेन किया गया है और फर्म दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। सिरसा जिले में करीब छह से सात मामले दर्ज होने के साथ साथ दूसरे राज्यों में भी महेश बांसल पर फर्जी तरीके से फर्म खोलकर टैक्स चोरी करने के करीब 22 से 23 मामले दर्ज है। हालांकि रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़े अन्य आरोपियों का भी खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed