{"_id":"63a295bc0f876528961d6c97","slug":"nia-raids-in-takhtmal-and-chautala-villages-of-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सिरसा के गांव तख्तमल और चौटाला में NIA का छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सिरसा के गांव तख्तमल और चौटाला में NIA का छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Wed, 21 Dec 2022 10:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:42 AM IST
सार
हरियाणा के सिरसा में गांव तख्तमल और चौटाला में एनआईए ने छापेमारी की है। एनआईए ने इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में रेड की है। टीम में करीब 10 अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली और कालांवाली क्षेत्र के युवाओं के गैंगस्टरों के साथ संपर्क होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते एनआईए ने कालांवाली के तख्तमल और डबवाली के चौटाला में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में काफी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। जिसके पश्चात एनआईए टीम अभी आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात को एनआईए के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में करीब 10 अधिकारियों की टीम सिरसा में पहुंची थी। टीम ने तख्तमल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जगसीर सिंह जग्गा के घर छापा मारते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान जगसीर सिंह के घर से 315 बोर राइफल, 12 बोर बंदूक, 315 बोर कट्टा और 127 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं टीम ने चौटाला में छोटू भाट के घर पर कार्रवाई करते हुए वहां दो वॉकी टॉकी, 32 बोर रिवॉल्वर और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
डबवाली और कालांवाली क्षेत्र में गैंगस्टरों से संपर्क होने के कई मामले आ चुके है सामने
सिरसा का डबवाली और कालांवाली क्षेत्र पंजाब के साथ लगता है। यहां के युवाओं के पहले भी गैंगस्टरों के साथ संपर्क होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब गैंगस्टरों का संपर्क तोड़ने के लिए एनआईए की ओर से छापा मार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीम के हाथ अवैध हथियार व कारतूस भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी अवैध हथियार व नशा तस्करी के आरोप में मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।