फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder, Murder accused in jail, police search, murder in sirsa, sabarmati jail

पुलिस दो साल से ढूंढ रही थी कातिल को, मिला जेल में

Thu, 28 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 28 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Murder, Murder accused in jail, police search, murder in sirsa, sabarmati jail
Jail

हत्या का आरोपी ईनामी बदमाश अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद मिला। सदर थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट प्राप्त करके बुधवार को उसे न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) जितेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नौ जून 2014 की शाम को पंजाब के जिला फाजिल्कां की ढाणी हरिपुरा निवासी रूमीत उर्फ विक्रम गांव अबूबशहर निवासी मांगे लाल की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा में कई जगह छापामारी की। लेकिन वह नहीं मिला। अदालत ने उसे पीओ करार दे दिया। करीब छह माह पूर्व विक्रम पर पांच हजार रुपये का ईनाम रख दिया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी मिली कि विक्रम गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में अपने साथियों समेत बंद है। वहां उस पर चोरी तथा नाजायज असला रखने का मामला चल रहा है। वह अपने दो साथियों समेत क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया था। विक्रम के संबंध राजस्थान में भी थे। उसके एक साथी को एनडीपीएस एक्ट के तहत राजस्थान में दस साल की कैद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा के दौरान ही उसका साथी जेल तोड़कर फरार हो गया था। रूमीत उर्फ विक्रम की हिस्ट्री जानने से यह भी पता चला है कि उसका उत्तर प्रदेश के दबंग नेता के साथ भी कनेक्शन था। पिछले दो सालों से पुलिस जगह-जगह उसकी तलाश कर रही थी। उसके बारे में जानकारी जुटा रही थी। चार दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल तथा बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी।

बीच रोड पर मारी थी गोलियां
पुलिस के अनुसार नौ जून 2014 को शाम करीब सात बजे गांव अबूबशहर का किसान 37 वर्षीय किसान मांगे लाल अपना बाइक लेकर घर से निकला था। मार्ग में बाइक की क्लच वायर टूट गई। जिसे ठीक करवाने के लिए वह गांव के बस अड्डा पर एक बाईक मैकेनिक के पास पहुंचा था। मैकेनिक ने उसे क्लच की वायर लाने के लिए कहा। सड़क क्रॉस करने के लिए वह चला तो वहां आए एक युवक ने उस पर अंधाधुंध गोलियां दाग दी और नजदीक खड़ी एक बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उपचार के लिये मांगे लाल को डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।


पारिवारिक कलह के कारण दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक कलह सामने आई थी। परिवार वालों ने बताया था कि मृतक मांगेलाल के बड़े भाई बनवारी की बेटी सुमन पंजाब के गांव हरिपुरा में विक्रम नामक युवक के साथ विवाहिता है। मियां-बीवी में अनबन के कारण पिछले करीब छह माह से सुमन अपने मायके में रह रही थी। इसी के चलते हुए विवाद के बाद विक्रम ने अपने चाचा ससुर की हत्या की थी। मौका से पुलिस को 7.55 एमएम के तीन खोल भी बरामद हुये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed