{"_id":"6ae10af1d717492b0c01b744","slug":"rs-6777-lakh-swindled-under-the-pretext-of-business-opportunities-abroad-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25939-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विदेश में कारोबार का झांसा देकर 67.77 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विदेश में कारोबार का झांसा देकर 67.77 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा कॉलोनी निवासी हाजी मनव्वर अली से विदेश में आयात-निर्यात कारोबार के नाम पर 67.77 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंपती ने कुवैत, दुबई और अमेरिका में व्यापार कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनव्वर अली ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2024 में उनके मित्र वाहिद कुरैशी के जरिये उनकी मुलाकात शेख नवाज और उसकी पत्नी से हुई थी। दंपती ने मसालों और विदेशी फूलों के आयात-निर्यात का कारोबार करने की बात कही। कुवैत, दुबई और अमेरिका से जुड़े दस्तावेज और कार्ड दिखाकर उन्हें निवेश के लिए राजी कर लिया। इसके बाद मनव्वर ने कई बार में 67.77 लाख रुपये दे दिए। काफी समय तक मुनाफा नहीं मिलने पर उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें बेंगलुरु बुलाया गया। वहां दंपती ने जल्द साझेदारी फर्म बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान रुकसाना से मिलवाया, जिन्होंने खुद को दंपति का साझेदार बताते हुए निवेश जारी रखने और अच्छी कमाई का आश्वासन दिया। करीब सवा साल तक रिटर्न नहीं मिलने पर मनव्वर ने मूल रकम वापस मांगी, लेकिन शेख नवाज ने फोन उठाना बंद कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।