फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A road was built overnight on Tobes land villagers removed it and the police halted the work

Mohali News: टोबे की जमीन पर रातोंरात सड़क बनाई, ग्रामीणों ने हटाई<bha>;</bha> पुलिस ने काम रुकवाया

Wed, 28 Oct 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A road was built overnight on Tobes land villagers removed it and the police halted the work
मोहाली। मोहाली के गांव सोहाना में टोबे की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गरमा गया। समाजसेवी और आम आदमी पार्टी के नेता रुपिंदर सिंह उर्फ रूपा सोहाना तथा आप पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने गांववासियों के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाने का दावा किया। रूपा सोहाना ने मोहाली प्रशासन पर आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन पर दोबारा कब्जा किया जा रहा है। उनके अनुसार, कुछ समय पहले भी उनकी टीम ने कब्जा हटवाकर जमीन नगर निगम को सौंपने के लिए कार्रवाई की थी। इसके बावजूद जमीन पर दोबारा कब्जे का मामला सामने आया है। रूपा सोहाना ने बताया कि पिछले एक महीने से प्रशासन के चक्कर लगाकर टोबे की जमीन की माप और निशानदेही के लिए तारीख तय करने की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मोहाली के विधायक से बातचीत की। उनके मुताबिक, विधायक के हस्तक्षेप के बाद वीरवार को जमीन की माप की तारीख तय की गई। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर कब्जाधारकों ने रातों-रात टोबे की जगह पर सड़क निकाल दी और निर्माण भी कर लिया। इससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कथित कब्जा हटवाया। फिलहाल, प्रशासन का पक्ष और जमीन की आधिकारिक निशानदेही संबंधी जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन

सोमवार हुआ विवाद, बाजार के मुख्य मार्ग पर लगा धरना सोमवार रात को टोबे की जमीन पर दोबारा से कब्जा करने की सूचना मिलने के बाद रूपा सोहाना अपने साथियों के साथ एकत्र हुए और काम रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन दौरान माहौल गर्मा गया और मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी काम नहीं रुका तो रूपा सोहाना अपने साथियों के साथ सोहाना मेन बाजार की मुख्य मार्ग पर बंद कर वहां पर धरना लगाकर बैठ गए। जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर धरना हटवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने माहौल को शांत किया। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल कर टोबे की जमीन की पैमाइश तक काम रोकने के आदेश दिए गए हैं। पैमाइश के बाद क्लियर हो जाएगा कितनी जमीन टोबे की है, फिर वहां पर कोई निर्माण नहीं होगा। गगनदीप सिंह, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed