फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder case in Newzeeland Hardeep, crime news, Sirsa

सरकारी खर्च पर न्यूजीलैंड से इंडिया लाया जाएगा हरदीप का शव

Thu, 29 Dec 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Murder case in Newzeeland Hardeep, crime news, Sirsa
हत्याकांड - फोटो : bureau

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में रानियां के 24 वर्षीय हरदीप सिंह की हत्या के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिया। पीड़ित परिवार ने बुधवार को विदेश मंत्री को ट्वीट करतेे हुए सहायता की गुहार लगाई थी। कुछ देर बाद ही विदेश विभाग ने इस पर एक्शन लेते हुए न्यूजीलैंड में भारतीय हाईकमीशन ऑफिसर संदीप सुध से बातचीत की। इसके बाद बुधवार रात को ही इंडियन हाईकमीशन ऑफिसर ने डीसी शरणदीप कौर बराड़ को ई-मेल करके जरूरी दिशानिर्देश दिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पीए ने फोन पर हरदीप के भाई रणजीत सिंह से बातचीत की है।

विज्ञापन


डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार सुबह मृतक हरदीप सिंह के परिवार को अपने पास बुलाया। इंडियन हाईकमीशन ने सिरसा के डीसी को ई-मेल भेजकर कहा कि पीड़ित परिवार से तुरंत संपर्क करके उन्हेें बताया जाए कि हरदीप सिंह के शव ऑकलैंड से इंडिया भेजने के लिए पूरे प्रयास गिए जा रहे हैं। परिवार की पूरी हेल्प की जाएगी। वीरवार सुबह साढ़े दस बजे मृतक के दादा बलदेव सिंह, भाई गुरदेव सिंह, भाई रणजीत सिंह, चाचा मनप्रीत सिंह डीसी आवास पहुंचे।
विज्ञापन


डीसी ने पीड़ित परिवार से अपने निवास स्थित कैंप ऑफिस में बातचीत की। 45 मिनट हुई बातचीत के बाद परिवार वाले डीसी निवास से बाहर आए। हरदीप सिंह के दादा बलदेव सिंह ने बताया कि डीसी बराड़ ने उनसे  बातचीत करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय हरदीप के शव को न्यूजीलैंड से इंडिया लाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इंडियन हाईकमीशन ऑफिसर संदीप सुध से मैंने फोन पर बातचीत की है। इंडियन हाईकमीशन ने न्यूजीलैंड सरकार और ऑकलैंड प्रशासन से घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी खर्च पर हरदीप का शव न्यूजीलैंड से इंडिया उसके घर तक लाया जाएगा। हरदीप के दादा बलदेव सिंह का कहना है कि सरकार व इंडियन हाईकमीशन की तरफ से उन्हें पूरा भरोसा दिलाया गया है कि जल्द हरदीप के शव को इंडिया लाया जाएगा। न्यूजीलैैंड में नए साल को लेेकर इन दिनों छुट्टियां जारी हैं, इसलिए दो-चार दिन लग सकते हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पीए ने फोन करके हरदीप के भाई रणजीत सिंह से बात की है।

विदेश मंत्री का जताया आभार
मृतक हरदीप सिंह के चाचा मनप्रीत सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ‘हमने सोचा था विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके देखते हैं, शायद सरकार हमारी सहायता के लिए आगे आए, ट्वीट के चंद घंटे में ही इसका असर देखने को मिलेगा, यह कभी नहीं सोचा था। रात करीब आठ बजे तो परिवार के पास हाईकमीशन की तरफ से डीसी के माध्यम से संदेश आ गया कि सरकार परिवार की पूरी सहायता करेगी। इस संदेश से परिवार में उम्मीद जगा दी। इतनी जल्दी हेल्प करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कोटि-कोटि आभार


यह है पूरा मामला
25 दिसंबर की रात को परिजनों को यह सूचना मिली कि हरदीप को एक अज्ञात लड़की ने छुरे से सीने पर हमला करके उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल हरदीप की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि न्यूजीलैंड की पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। हरदीप के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed