फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder by Beating

लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Fri, 13 Nov 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Murder by Beating

झोरड़रोही में दीपावली पर्व पर पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच एवं शराब ठेकेदार सहित आठ लोगों ने लाठियों से हमला करके एक व्यक्ति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र का बयान दर्ज करके पुलिस ने सभी हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का मुख्य कारण सरपंची चुनावों को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव झोरड़रोही निवासी 60 वर्षीय कर्म उर्फ गंगा सिंह खेतीबाड़ी करता था। बुधवार को दीपावली पर वह अपने पुत्र जसबीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर रोड़ी आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को वापस गांव लौटते समय थिराज के पास एक गाड़ी उनके बाइक के आगे रुकी। गाड़ी में से झोरड़रोही का पूर्व सरपंच एवं शराब ठेकेदार पोला सिंह, उसका पुत्र जसपाल सिंह, गंगू सिंह, कुलबीर सिंह, मनजीत सिंह, रघुआना निवासी हरनेक सिंह, गुरविंद्र सिंह व थिराज निवासी कद्दू सिंह लाठियां लेकर निकले।

उक्त सभी ने कर्म सिंह उर्फ गंगा सिंह पर हमला कर दिया। पुत्र जसबीर सिंह पिता को छोड़कर अपनी जान बचाते हुए मौके से भागने में कामयाब रहा। उसने फोन पर घटना की जानकारी घरवालों को दी। जब घरवाले मौके पर पहुंचे तो कर्म सिंह बेसुध स्थिति में नीचे गिरा पड़ा मिला।

घरवाले उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में ले आए और जहां कुछ देर बाद कर्म सिंह की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के पुत्र जसबीर सिंह ने पुलिस को बयान दिया है कि पूर्व सरपंच पोला सिंह के साथ उनकी पुरानी चुनावी रंजिश चली आ रही है। हाल ही में उसकी भाभी ने सरपंच चुनाव को लेकर नामांकन भी भरा था।

आरोप है कि पूर्व सरपंच पोला सिंह नहीं चहता था कि उनके परिवार से कोई चुनावी मैदान में उतरे। इसी के चलते पूर्व सरपंच व उसके साथियों ने उसके पिता को मार डाला।


जांच अधिकारी संता सिंह का कहना है कि जसबीर सिंह के बयान पर पूर्व सरपंच पोला सिंह, उसका पुत्र जसपाल सिंह, गंगू सिंह, कुलबीर सिंह, मनजीत सिंह, रघुआना निवासी हरनेक सिंह, गुरविंद्र सिंह व थिराज निवासी कद्दू सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीरवार शाम शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed