फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than five lakh rupees stolen within eight seconds in Sirsa of Haryana

Sirsa: बाइक के बैग से 5.20 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर, मात्र आठ सेकेंड में की वारदात

Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
सार

पीड़ित बैंक से पांच लाख 30 हजार रुपये की नकदी निकालकर लाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
More than five lakh rupees stolen within eight seconds in Sirsa of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के गोरीवाला क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार को मात्र आठ सेकेंड में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बैंक से पांच लाख 30 हजार रुपये की नकदी निकालकर लाया था। इसी दौरान वह सामान लेने के ट्रैक्टर शोरूम में गया। इसी दौरान बाइक के बैग में रखी पांच लाख 20 हजार रुपये चोर उड़ा ले गए।  पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। 

विज्ञापन


गांव अहमदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मोटरसाइकिल से गांव से चौटाला में स्थित एचडीएफसी बैंक में पहुंचा। यहां पर उसने पांच लाख 30 हजार की लिमिट बना रखी थी। उसने बैंक से नकदी निकलवा ली। इसके बाद सुरेंद्र ने बाइक के बैग में पांच लाख 20 हजार रुपये रख दिए और 10 हजार रुपये जेब में डाल लिए। यह राशि उसे अपने भाई के गोरीवाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते में डलवानी थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह चौटाला रोड स्थित ढिल्लो एग्रीकल्चर शोरूम में ट्रैक्टर का सामान लेने के लिए पहुंच गया। इस दौरान उसने बाइक शोरूम के बाहर खड़ा कर दिया। कुछ समय बाद जब उसने वापस आकर मोटरसाइकिल के बैग की जांच की, तो राशि गायब मिली। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
इसी बीच उसने शोरूम के बाहर लगे जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें मोटरसाइकिल के पास सिर पर टोपी लगाए युवक थैला निकालते हुए दिखाई दिया। जैसे ही युवक मोटरसाइकिल में से थैला लेकर भागने लगा, तो थैला उसके हाथ से गिरता हुआ भी दिखाई दे रहा है। उसी समय वह युवक थैले को जल्दी से समेटता हुआ 5 लाख 20 हजार की नकदी लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अंदर मात्र 8 सेकेंड के अंदर ही घटित हो गई। 


सुरेंद्र कुमार द्वारा पांच लाख 20 हजार रुपये की नकदी अज्ञात युवकों द्वारा चुराए जाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई है। साइबर सेल का भी इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है। - सत्यवान, थाना प्रभारी डबवाली, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed