{"_id":"57a8d89a4f1c1b9976ee497f","slug":"mobile-theft-mobile-phone-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे का मोबाइल किया चोरी, अपना भूला, लौट कर लेने चला आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे का मोबाइल किया चोरी, अपना भूला, लौट कर लेने चला आया
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवक वीर सर्विस स्टेशन पर आए जिनमें से एक ने पंप कारिंदे से कहा कि उसने कीचड़ लगा कुर्ता साफ करना है जिस पर कारिंदे ने नल की ओर इशारा कर दिया जहां दोनों युवक मौका पाकर नल के साथ बने कमरे में घुस गए जहां उन्होंने कारिंदे का मोबाइल उठा लिया और दोनों बस स्टैंड की ओर रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर युवक अपना मोबाइल वहीं भूल गया था जब वापस लेने आया तो कारिंदों ने उसे धर लिया तथा दूसरे युवक को भी बुला लिया जिसके बाद लोगों ने उन दोनों की खूब छित्तर परेड की। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़वाया और थाने ले आई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम किराड़कोट निवासी सुखबिंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह व मानखेड़ा पंजाब निवासी गगनदीप पुत्र राज सिंह बताते हुए कहा कि वे ओढां में अपने एक साथी के साथ आए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन