फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Middlemen absconded by costing crores to farmers In Sirsa

Sirsa: कई गांवों के सैकड़ों किसानों से करोड़ों की ठगी, आढ़ती ने बेटे को व्यापार करवाने का दिया था झांसा

Thu, 29 Jun 2023 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला (सिरसा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Jun 2023 02:39 PM IST
सार

सिरसा से सैकड़ों किसानों से ठगी का मामला सामने आया है। धर्मकांटा मालिक बेटे को व्यापार करवाने का झांसा देकर किसानों से रुपये ठग लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Middlemen absconded by costing crores to farmers In Sirsa
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की सीमा से सटे गांव कालुआना के गंगा रोड पर श्री राधे कृष्णा धर्मकांटा का मालिक गांव के सैंकड़ों किसानो को छह करोड़ रुपए की चपत लगाकर रविवार रात्रि को परिवार सहित फरार हो गया। आरोपी ने बेटे को व्यापार करवाने का झांसा देकर किसानों से जींस खरीदी और बाद में भुगतान करने का हवाला दिया था।  आरोपी गांव में बने मकान, धर्मकांटा को भी ताला लगा गया है। पीड़ित किसानों ने धर्मकांटा के आगे एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


रातों रात समान लेकर घर व धर्मकांटे को भी लगा दिया ताला
जानकारी के अनुसार गांव कालुआना के रवि गोयल जोकि पिछली कई पीढ़ियों से व्यापार का कार्य करता आ रहा था। जिसने पिछले कुछ माह से उसे व्यापार में काफी नुकसान हो गया। जिसका जींस खरीदने के साथ-साथ, सेप्लर, धर्मकांटा लगा रखा था। पिछले 6 माह से किसानों को यह कहकर आश्वस्त कर रहा था कि वह उन्हें उनकी जींस का रुपया शीघ्र लौटा देगा। जिस पर किसानों ने विश्वास करते हुए रवि गोयल की बातों में आ गए।
विज्ञापन


किसानों को सेल्फ के चेक दिए गए
कुछ किसानों जब रवि सेठ पर दबाव देकर रुपया लेने का प्रयास किया गया तो उसने चतुराई से सेल्फ के चेक थमा दिए और उन्हें शीघ्र भुगतान कर चेक वापस लेने की बात कहता रहा। जिससे कई किसान उसके झांसे में आ गए। किसानों ने विश्वास करते हुए चेक ले लिए परंतु जैसे ही चेक को उन्होंने बैंक में जाकर लगाया तो वह हतप्रभ रह गए। क्योंकि सेठ के खाते में किसी भी प्रकार की कोई राशि नहीं थी। ऐसा रवि गोयल व उसके बेटे प्रिंस गोयल ने अनेक किसानों के साथ धोखाधडी की गई है। किसानों को सेल्फ के चेक दिए गए हैं। गौरतलब है कि रवि गोयल अपने सैकड़ों किसानों को करीब 6 करोड़ की राशि को चपत लगाकर रविवार रात्रि को परिवार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसानों के अनुसार
किसान ओम सिंह, दलबीर सिंह आदि ने बताया उन्हें रवि गोयल ने अपने बेटे को व्यापार करने की बात कहीं गई। जिस पर विश्वास करते हुए रुपया देने के बाबत सेल्फ के चेक दिए गए। उन्हें यह भी आश्वस्त किया गया कि कुछ दिनों के अंतराल पर आपको नगद राशि दे दी जाएगी और चेक वापस ले लिए जाएंगे। अचानक रविवार रात्रि को अपना घरेलू सामान, ट्रैक्टर आदि को बेचकर फरार हो जाने का समाचार जैसे ही मिला तो हाथ पांव फूल गए। किसानों ने आरोप लगाया कि रवि गोयल द्वारा राजस्थान के छतरगढ़ में भी किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई है। जिसकी एफआईआर दर्ज हुई थी।जिसके चलते वह वहां भी भारी-भरकम राशि देनदारी के रूप में देकर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed