फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Loot in Liquor shop at village malikpura

Sirsa: शराब ठेके से नकदी और पेटियां लूटकर भागे बाइक सवार, पांच दिन पहले पेट्रोल पंप पर हुई थी लूटपाट

Fri, 10 Jun 2022 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां/सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 AM IST
सार

कारिंदे पप्पू कुमार ने बताया कि लुटेरों ने उस पर रॉड से हमला किया और गल्ले से करीब पांच हजार रुपये की नकदी व 2 पेटी शराब ले गए। जाते-जाते लुटेरों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
Loot in Liquor shop at village malikpura
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा में बाइक सवार युवक लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पांच दिन पूर्व गांव नुहियांवाली के पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट की घटना अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि बाइक सवारों ने गुरुवार देर रात गांव मलिकपुरा में शराब ठेके पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। सूचना के बाद पुलिस ने जिलाभर में नाकाबंदी करवाते हुए लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। 

विज्ञापन


ठेके के कारिंदे बिहार निवासी पप्पू कुमार के मुताबिक गुरुवार रात वह ठेका बंद कर कमरे के अंदर सोया हुआ था। रात करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने गेट तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद उसने अंदर से गेट धकेले रखा लेकिन लुटेरों ने गेट तोड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने उसे यह कहकर चुप बैठने को कहा कि गोली मार देंगे। लुटेरों ने कारिंदे को दबोचते हुए गल्ले में से नकदी और शराब की पेटियां उठा ली। बाइक पर आए नकाबपोश लुटेरों की संख्या तीन थी।
विज्ञापन


लुटेरों के पास लोहे की रॉड थी। कारिंदे पप्पू कुमार के मुताबिक लुटेरों ने उस पर रॉड से हमला किया और गल्ले से करीब पांच हजार रुपये की नकदी व 2 पेटी शराब ले गए। जाते-जाते लुटेरों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना के बाद कारिंदे ने गांव में पहुंचकर ठेकेदार बीकर सिंह व पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ओढां पुलिस ने जिलाभर में नाकाबंदी करवाई। लेकिन लुटेरे फरार होने में कामयाब रहे। शराब ठेकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेशों के बावजूद भी ठेके पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व लूटा था पेट्रोल पंप

थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे सक्रिय हैं। लुटेरों ने पांच दिन के अंतराल में लूटपाट की दूसरी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने ही गांव नुहियांवाली में पिस्तौल की नोक पर एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की थी। इन घटनाओं के बाद पंप व ठेका संचालकों में भय देखा जा रहा है।

मलिकपुरा में शराब ठेके पर लूटपाट की घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नुहियांवाली में पेट्रोल पंप लूट की घटना में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस दोनों घटनाओं को सुलझाने का भरसक प्रयास कर रही है।  - कर्ण सिंह, थाना प्रभारी, ओढां।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed