{"_id":"641583340b0c75a7950e8528","slug":"khalistan-flags-put-up-in-border-area-in-sirsa-video-viral-on-social-media-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: सीमावर्ती इलाके में लगाए खालिस्तान के झंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: सीमावर्ती इलाके में लगाए खालिस्तान के झंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sat, 18 Mar 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:54 PM IST
सार
हरियाणा में सिरसा- पंजाब के सीमावर्ती इलाके में खालिस्तान के झंडे लगाए जाने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खालिस्तानी झंडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा के डबवाली स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली से बठिंडा की ओर जाने वाले ट्रैक पर स्थित पंजाब क्षेत्र के गांव पथराला के पास अज्ञात लोगों द्वारा खालिस्तान का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक उखाड़ने के भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
मिली जानकारी अनुसार रेलवे ट्रैक पर 31/4 संख्या पटिका के समीप खालिस्तान का झंडा लगा हुआ मिला है। फिलहाल बठिंडा जीआरपी कार्रवाई कर रही है। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पंजाब के क्षेत्र की घटना है, इसलिए पुलिस और प्रशासन इस पर नजर जमाए हुए है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
यहां पर ऐसी कोई एक्टिविटी नहीं है। खालिस्तान का झंडा रेलवे ट्रैक के समीप लगाने की सूचना मिली है। बठिंडा जीआरपी कार्रवाई कर रही हैं। -जय नारायण चौकी प्रभारी, आरपीएफ डबवाली।
विज्ञापन