फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   home guards, duty, home guard office, fight for duty, blame for bribe

ड्यूटी लगाने के दौरान होमगार्ड्स में धक्का-मुक्की, वर्दी फाड़ने का आरोप

Fri, 30 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 30 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
home guards, duty, home guard office, fight for duty, blame for bribe
हाेमगार्ड - फोटो : Bureau

यातायात थाना कार्यालय में शुक्रवार को ड्यूटी से वंचित होमगार्ड्स ने अधिकारियों पर पुराने जवानों को वंचित रखकर सिफारिश के बल पर नयों को ड्यूटी देने का आरोप जड़ा। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो धक्का-मुक्की की गई और एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी।

विज्ञापन


रोष जता रहे हरियाणा होमगार्ड एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह आदिवाल, अजय, पवन, सुभाष, विनोद, रामकुमार, सज्जन, राजाराम, बलविंद्र, रोशनी, पिंकी, किरणजीत, गुरतेज आदि ने बताया कि जिले में कुल 827 होमगार्ड जवान हैं, जिन्हें हर तीन माह बाद ड्यूटी पर लेने का प्रावधान है। इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को हिसार रोड स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में 70 जवानों को ड्यूटी सौंपने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि पुराने जवानों की बजाय अपने परिचितों व सिफारिश लेकर आए नए जवानों को ड्यूटी सौंप दी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की परेड में जिला कमांडर गोकल सिंह ने निर्देश दिए थे कि परेड में शामिल होने वाले जवानों को लगातार दो बार तीन-तीन माह की ड्यूटी सौंपी जाएगी, लेकिन भर्ती प्रकिया में इस निर्देश की अवहेलना करते हुए महिलाओं को ड्यूटी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे लगभग चार वर्षों से यहां काम कर रहे हैं और लंबे समय से उन्हें ड्यूटी नहीं दी जा रही। इस पूरे मामले की वीडियो व फोटो भी उनके पास हैं, जिन्हें लेकर वे जिला कमांडर गोकल सिंह के पास शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो पुलिस अधीक्षक और फिर कोर्ट का सहारा लेंगे। उन्होंने नए जवानों को बाहर कर पुराने जवानों को ड्यूटी सौंपे जाने की मांग की।


प्राथमिकता के आधार पर सौंपी ड्यूटी: रमेश
इस संबंध में रमेश कुमार हवलदार से बात की तो उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि प्राथमिकता के आधार पर ही ड्यूटी सौंपी गई है और आज 60 जवानों को ही ड्यूटी सौंपी जानी थी। जवानों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई। सभी कार्यालय के अंदर तक घुस रहे थे, इसलिए उन्हें कार्यालय से बाहर निकालने के लिए थोड़ा सख्त होना पड़ा। वर्दी फाड़ने जैसी कोई घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed