फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hisar News, Hindi News, Crime, Court, Justice, Life Penalty, Murder, Child Kidnaping, Sirsa

बच्चे के अपहरणकर्ता और हत्यारों को मिली उम्रकैद

Sat, 23 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 23 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Crime, Court, Justice, Life Penalty, Murder, Child Kidnaping, Sirsa
11 साल से न्याय के ‌ल‌िए भटक रही है पीड़‌िता - फोटो : Demo

गोगामेड़ी राजस्थान के गांव भरवाना में बच्चे का अपहरण व हत्या कर शव को सिरसा के गांव नाथूसरी कलां में सेम नाले में डालने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार प्रमोद कुमार निवासी गांव भरवाना, विनोद कुमार और रवि कुमार निवासी गांव नाथूसरी कलां ने फिरौती के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी थाने के अंतर्गत आने वाले गांव भरवाना से अजय पुत्र भीमसिंह का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उन्होंने अजय को सिरसा के नाथूसरी कलां गांव में छिपाए रखा। बाद में भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव को बोरी में बंद कर गांव नाथूसरी कलां के ही सेम नाले में डाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अजय के पिता की शिकायत पर नौ मार्च 2014 को केस दर्ज किया। इस केस में छानबीन के दौरान पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों के बताए स्थान से पुलिस ने अजय के शव को बरामद कर लिया। स्थानीय अपर सेशन न्यायाधीश डॉ. श्याम सुंदर लाटा की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को तीनों को दोषी करार देेते हुए आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed