फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   heroin smugling, Niegierian, arrest, Sirsa

हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर नाइजीरियन गिरफ्तार

Sun, 07 May 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 07 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
heroin smugling, Niegierian, arrest, Sirsa
Demo Pic - फोटो : google

नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने हेरोइन सप्लायर नाइजीरिया देश के ऐमका मेत्थयु पुत्र इफेयोमा को द्वारकापुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैै।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नाइजीरिया निवासी ऐमका को सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो मई को चोपटा थाना पुलिस ने रोहतक के गांव मोखरा निवासी सुनील तथा जिला सिरसा के गांव नाथूसरी कलां के रमेश, सुरेश व शिव कुमार को गिरफ्तार कर 30 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सुनील निवासी मोखरा (रोहतक) नाथूसरीकलां के पकड़े गए तीनों लोगों को हेरोइन सप्लाई करने आया था। उन्होंने बताया कि सुनील को सिरसा अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान मुख्य सप्लायर नाइजीरिया निवासी ऐमका की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गांजा के साथ दो काबू
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को गांव गोरीवाला क्षेत्र से काबू कर उनके कब्जा से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ कुमार, लक्खन निवासीगण वार्ड नंबर 13 मंडी डबवाली के रूप में हुई है। इस संबंध में दोनाें लोगों के खिलाफ सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सीआईए डबवाली के सहायक उप निरीक्षक जगदीश राज के नेतृत्व में गठित एक पुलिस टीम ने उपरोक्त दोनो आरोपियों को गांजा के साथ काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed