फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department team of Sirsa Busted the gang of fetal sex screening in Amritsar

भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश: अल्ट्रासाउंड कर करते थे भ्रूण लिंग की जांच, दो MBBS डॉक्टर सहित चार गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2022 03:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 03:23 AM IST
सार

छापा पड़ते ही डॉक्टर ने हार्टअटैक का बहाना बनाया था। अमृतसर से गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं। सिरसा और अंबाला की टीम ने कार्रवाई की है। 45 हजार में सौदा हुआ था।

विज्ञापन
Health department  team of Sirsa Busted the gang of fetal sex screening in Amritsar
जांच के लिए रखी मशीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएनडीटी की टीम ने भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश करते हुए गौरव अल्ट्रासाउंड केंद्र अमृतसर से दो एमबीबीएस डॉक्टरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में डॉ. गौरव और डॉ. सुभाष शामिल हैं। टीम की दबिश के दौरान एक डॉक्टर को हार्टअटैक की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सिरसा पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. दीपक कंबोज ने बताया कि अमृतसर में अल्ट्रासाउंड के माध्यम से भ्रूण लिंग जांच का काम लंबे समय से चल रहा था। शिकायत मिलने पर सिरसा के अधिकारियों ने अंबाला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ संपर्क कर छापे मारने के लिए टीम तैयार की। टीम में सिरसा के तीन सदस्य शामिल हुए। टीम की ओर से एक डिकोय तैयार किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर की महिला नीलम के साथ संपर्क किया। महिला नीलम ने उन्हें अमृतसर में स्थित अमन एंड क्लेब एरिया में बुलाया। यहां पर उसने डिकोय का संपर्क अपने पति सतनाम के साथ करवाया। भ्रूण लिंग जांच के लिए उनका 45 हजार में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टीम सतनाम महिला डिकोय को अपने साथ लेकर अमृतसर में स्थित गौरव अल्ट्रासाउंड केंद्र में पहुंची। टीम ने डॉ. गौरव अरोड़ा व डॉ. सुभाष अरोड़ा से संपर्क किया। आरोपियों ने महिला की जांच की और इसके बाद उसके पेट में लड़का होने की बात कही। ऐसे में महिला डिकोय के इशारा करते ही टीम ने मौके पर ही सभी को दबोच लिया और अमृतसर पुलिस को सूचना दी गई। आरोपियों ने जांच से पहले ही 45 हजार रुपये की राशि ले ली थी। इसके बाद महिला नीलम के कब्जे से नौ हजार की रिकवरी की गई है। टीम में अंबाला के डॉ. बलविंद्र कौर, डॉ. हेतरथ, डॉ. लवीश और डॉ. सुखप्रीत उपस्थित रहे। 

छापा पड़ते ही डॉक्टर ने बनाया हार्टअटैक का बहाना 
जांच के बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। गिरफ्तार दोनों आरोपी डॉक्टर एमबीबीएस हैं। टीम की ओर से कार्रवाई किए जाने के बाद डॉ. सुभाष चक्कर खाकर गिर गया। उसने हार्टअटैक का बहाना बनाया। टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

महिला नीलम करती थी बच्चों का सौदा भी
टीम के मुताबिक महिला नीलम बच्चों के बेचने का काम भी करती थी। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


अंबाला टीम के साथ मिलकर अमृतसर में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कार्रवाई की गई है। चार आरोपियों को काबू कर लिया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी है। भ्रूण लिंग जांच के लिए 45 हजार में सौदा तय हुआ था। -डॉ. दीपक कंबोज, इंचार्ज, पीएनडीटी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed