फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   head cut of wife, both hands cut

पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, दोनों हाथ भी काटे

Sat, 28 Nov 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
head cut of wife, both hands cut

क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में शुक्रवार शाम को खेत पर हुई मामुली कहासुनी के बाद पति ने कस्सी से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। साथ ही दोनों हाथ भी काट डाले।

विज्ञापन


निर्वतमान सरपंच को सूचना देकर आरोपी मौके पर ही पुलिस का इंतजार  करता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार गांव धर्मपुरा निवासी तेज सिंह गांव के निर्वतमान सरपंच गुरचरण सिंह के खेत में बतौर सीरी काम करता है।

उसकी पत्नी 26 वर्षीय संदीप कौर भी उसके साथ खेतों में काम करती थी। बताया गया कि तेजा सिंह संदीप कौर के चाल चलन पर शक करता था।

शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े पंाच बजे तेजा और उसकी पत्नी संदीप कौर खेत में चारा काटने के लिए गए जहां पर दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि तेज गुस्से से पागल हो गया। इसके बाद जो हुआ उससे लोगों की रुह कांप गई। तेजा सिंह ने कस्सी से वार कर संदीप का सिर धड़ से अगल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने  उसके दोनों हाथ भी काट डाले। हत्या करने के बाद तेजा सिंह ने गुरचरण को बताया कि उसने अपनी पत्नी की सिर काटकर हत्या कर दी है और शव खेत में पड़ा है।


गुरचरण ने इसकी सूचना थाना कालांवाली पुलिस को दी। थाना प्रभारी दले सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना रवाना हो गई। जबकि अन्य पुलिसकर्मी शव का पंचनामा तैयार करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed