फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   frod, farmer, hadap, sirsa

धोखाधड़ी से हड़प ली किसान की जमीन

Sat, 06 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
frod, farmer, hadap, sirsa
पैसा - फोटो : अमर उजाला
धोखाधड़ी करके जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है। ओढां निवासी राजेंद्र सिंह ने अदालत में इस्तगासा दायर करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह की जमीन हथियाने के लिए गांव के ही राधेराम ने पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत उक्त दोनों ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार करके राजेंद्र की पत्नी बीमला देवी के नाम रजिस्ट्री करवा ली। राजेंद्र को जब इस बात का पता चला तो उसने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। राजेंद्र ने न्याय के लिए अदालत में इस्तगासा दायर कर दिया। न्यायाधीश प्रवेश सिंगला ने सुनवाई करते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आरोपी बीमला देवी, राधेरामऔर पूर्व सरपंच नरेंद्र के खिलाफ साजिश रचने, फर्जी कागजात तैयार करने, धमकी देने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं एक अन्य मामले में अदालत के आदेश पर ही डबवाली पुलिस ने गांव डबवाली के नंबरदार जगरूप सिंह, विक्रम सिंह, गुलशन व होशियार सिंह के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है। उक्त लोगों पर साजिश करके डबवाली निवासी हरदीप सिंह की जमीन हथियाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed