फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four arrested for illegally supplying liquor in Sirsa

Sirsa: पंजाब से सस्ती शराब खरीद अन्य राज्यों में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 लाख की 655 पेटी बरामद

Sun, 02 Oct 2022 02:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 02:14 AM IST
सार

सिरसा में अवैध रूप से शराब लेकर जाता कंटेनर पकड़ा है, जिससे 25 लाख की 655 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपी पंजाब से सस्ते दाम पर खरीद हरियाणा, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
Four arrested for illegally supplying liquor in Sirsa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अबोहर जिले से सस्ते दाम पर अंग्रेजी शराब व बीयर खरीदकर गुजरात, बिहार सहित प्रदेश के अन्य जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह के चार गुर्गों को हरियाणा के सिरसा में सीआईए ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कंटेनर से 655 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब की कीमत करीब 25 लाख की बताई जा रही है। इसमें मुख्य आरोपी के पास चरखी दादरी सहित अन्य स्थानों पर ठेके का लाइसेंस भी है।

विज्ञापन


शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि आरोपियों की पहचान ठेकेदार सत्यामित्र निवासी गांव दुधवा, रविंद्र सिंह निवासी गांव कलाली, रवि कुमार निवासी नौसवा व अनिल कुमार उर्फ अड़वानी निवासी गांव नौसवा थाना झोझू कलां जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में सदर थाना सिरसा मे अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात को सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक तेजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, रवि दास, राजेश वा सिपाही अमित गश्त के दौरान नेशनल हाईवे नंबर 9 बरनाला रोड क्षेत्र में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : साइबर ठगी का भंडाफोड़: देश में बैठकर विदेशी कर रहे थे ऑनलाइन ठगी, तीन नाइजीरियन समेत चार गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस को  जानकारी मिली कि अवैध शराब से भरा हुआ एक कंटेनर जिसको एक गाड़ी पायलट कर रही है, डबवाली से होते हुए वाया सिरसा हो कर चरखी दादरी जाएगा। टीम कसे सूचना मिली की उक्त शराब तस्कर पंजाब से शराब लाकर गुजरात, हरियाणा तथा बिहार सहित अन्य कई राज्यों में शराब की सप्लाई करते हैं।

इस पर पुलिस ने डबवाली हाईवे नजदीक घग्गर नदी पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान शराब से भरे कंटेनर को पायलट कर रही गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों को और  कंटेनर के चालक गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर की तलाशी लेने पर 655 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर केन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। 


प्रति पेटी से एक से दो हजार रुपये का कमाते थे लाभ 
इससे पहले भी मुख्य ठेकेदार पर भी अवैध शराब तस्करी के संबंध में मामला दर्ज है। मुख्य आरोपी के पास चरखी दादरी व साथ लगते राज्यों में भी सरकारी शराब ठेके संचालन के लिए लाइसेंस है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक बार पहले भी शराब की सप्लाई किए जाने की बात को कुबूल किया है। आरोपी प्रति पेटी से एक से दो हजार रुपये का लाभ कमाते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटा रही है। 

सीआईए सिरसा पुलिस का नशा तस्करों पर यह बड़ा प्रहार है।  पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस की इस उपलब्धि के लिए सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सहित पूरी पुलिस टीम को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed