फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five miscreants looted person returning home from railway station in Sirsa

Sirsa: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे व्यक्ति से पांच बदमाशों ने की लूट, हाथ पर मामला कापा

Mon, 20 Feb 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Feb 2023 12:38 PM IST
सार

सिरसा में देर रात एक व्यक्ति से पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार भी किया। लेकिन उसने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे कारण उसके हाथ पर चोट लग गई। बदमाशों ने उसके पर्स से आठ हजार की नकदी, अंगुली में डाली हुई अंगूठी और कड़ा निकाल लिया।

विज्ञापन
Five miscreants looted person returning home from railway station in Sirsa
पीड़ित अपना कटा हुआ हाथ दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा रेलवे स्टेशन से रविवार रात करीब एक बजे पैदल घर जा रहे एक व्यक्ति से सुरखाब चौक पर पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर हमला भी किया और आठ हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी और चांदी का कड़ा छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


आठ हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी और चांदी का कड़ा भी छीना
जानकारी देते हुए पीड़ित कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी अनिल मोदी ने बताया कि वह रेवाड़ी से रात को करीब 12.30 बजे ट्रेन से सिरसा पहुंचा था। ऐसे में वह रेलवे पटरी के साथ होता हुआ शहर के सुरखाब चौक पर पहुंचे। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसने उससे माचिस मांगी। जिसके कुछ समय बाद ही चार अन्य युवक भी हाथों में तेजधार हथियार और डंडों के साथ पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


सुरखाब चौक पर पांच से छह बदमाशों ने घेरकर की मारपीट
इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार भी किया। लेकिन उसने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे कारण उसके हाथ पर चोट लग गई। बदमाशों ने उसके पर्स से आठ हजार की नकदी, अंगुली में डाली हुई अंगूठी और कड़ा निकाल लिया और वहां से फरार हो गए। उसने 112 नंबर पर मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन आरोपी वहां से तब तक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीड़ित ने बताया कि सभी युवक 20 से 22 वर्ष की आयु के थे। हालांकि शहर थाना पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed