हरियाणा: राजस्थान के सीकर से किडनैप हुए पांच बच्चे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद, सकुशल सुपुर्द किया
गुरुवार को सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाना से रेवाड़ी आरपीएफ को सूचना मिली थी। टीमें बनाकर स्टेशन से बच्चों को बरामद कर सीकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में राजस्थान के सीकर जिले से किडनैप हुए पांचों बच्चों की सहकुशल बरामदगी रेवाड़ी जंक्शन से हुई है। सीकर पुलिस ने ही रेवाड़ी आरपीएफ को बच्चों के अपहरण होने की जानकारी दी थी। उसके बाद पुलिस ने टीमें बनाकर स्टेशन से बच्चों को बरामद कर लिया। बच्चों को सीकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
रेवाड़ी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सांगवान ने बताया कि 21 अप्रैल को सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाना से एएसआई सोहनलाल ने आरपीएफ रेवाड़ी को सूचना दी कि सीकर कस्बे से पांच बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज किया है।
उक्त बच्चे सीकर रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के लिए पैसेंजर गाड़ी से रवाना होने की सूचना मिली है। सीकर पुलिस ने बच्चों के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ थाना प्रभारी ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवानों की टीम बनाकर तलाश की गई।
देर रात पांच नाबालिग बच्चे, जिनमें 3 लड़कियां व 2 लड़के रेवाड़ी स्टेशन से बरामद हो गए। जिसकी सूचना सीकर थाने में व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर दी गई। सीकर पुलिस ने तस्दीक की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बताया कि सीकर थाने से आए एएसआई सोहनलाल तथा परिजनों को पांचों बच्चों को कागजी कार्रवाई के बाद सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है।
इस मामले की जांच सीकर पुलिस कर रही है। बच्चों का अपहरण किसने किया अभी इस मामले में जांच चल रही है। पता लगेगा तो आप को भी बताया जाएगा। - प्रदीप कुमार सांगवान, इंस्पेक्टर, आरपीएफ