{"_id":"62d50225cdda7615994a637a","slug":"firing-in-desujodha-village-of-dabwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing in Dabwali: डबवाली के देसूजोधा में युवक पर फायरिंग, कार पर लगी गोली, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firing in Dabwali: डबवाली के देसूजोधा में युवक पर फायरिंग, कार पर लगी गोली, बाल-बाल बचा चालक
Mon, 18 Jul 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:18 PM IST
सार
कुलदीप सिंह अपनी आल्टो कार में कनकवाल रिफाइनरी जा रहा था। इसी दौरान जसवंत सिंह ने उसकी कार के सामने अपनी कार खड़ी की और फायर कर दिए।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डबवाली के गांव देसूजोधा में सोमवार सुबह खोखर निवासी एक व्यक्ति ने कनकवाल रिफाइनरी में काम करने वाले कर्मचारी पर गोली चला दी। गोली कार के बोनट पर लगी जबकि छर्रे कार के शीशे पर लगने के कारण उसमें दरारें आ गई। हालांकि कार चालक ने मौका मिलते ही कार को वहां से भगा लिया जिससे उसकी जान बच गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत देसू जोधा पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव देसूजोधा के फूलों बस स्टैंड पर कुलदीप सिंह सुबह अपनी आल्टो कार में सवार होकर कनकवाल रिफाइनरी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर सड़क पर जसवंत सिंह निवासी फूलों ने कार के सामने अपनी कार को खड़ा कर दिया और सामने से फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली आल्टो कार के बोनट पर लगी। वहीं कार के शीशे पर छर्रे लगने से शीशे में भी दरारें आ गई। कुलदीप ने कार को वहां से भगा लिया और अपनी जान बचा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने गोली चलाई है।
विज्ञापन