{"_id":"dacbf7d29ce0b78ad6a29ea2970f8c73","slug":"face-to-face-two-cars-one-dead-one-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने से भिड़ीं दो गाड़ियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमने-सामने से भिड़ीं दो गाड़ियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे नंबर नौ पर गांव पन्नीवाला मोटा के निकट शुक्रवार देर रात फोरच्यूनर गाड़ी की टक्कर से दूसरी गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
टक्कर मारने वाला चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जबकि घायल को गंभीरावस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
शव का शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार कालांवाली निवासी दुकानदार करीब 35 वर्षीय नवीन कुमार शुक्रवार को अपने साथी तेजा सिंह के साथ गाड़ी में सिरसा आया हुआ था।
विज्ञापन
बताया गया कि रात्रि करीब साढ़े नौ बजे वापस कालांवाली जाते वक्त गांव पन्नीवाला मोटा के निकट उनकी गाड़ी को सामने से आ रही फोरच्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में गाड़ी सवार नवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। नवीन विवाहित था और उसके एक लड़की है। पुलिस ने फोरच्यूनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया है।