{"_id":"ff82f59d608b1a074d9aad9e47b0ef16","slug":"eve-teasing-attack-on-fatether-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़, पिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से छेड़छाड़, पिता को पीटा
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में पिता को अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत युवक के परिजनों से करना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर युवती के पिता पर मंगलवार सुबह जानलेवा हमला कर दिया।
हालांकि बचाव में युवती के पिता ने अपनी पिस्तौल से हवाई फायर भी किया पर हमलावर उसकी पिस्तौल और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी गांव के स्कूल में पढ़ती है।
गत दो वर्षों से उनके पड़ोस का ही एक लड़का उनकी लड़की को तंग करता आ रहा है।
करीब एक सप्ताह पूर्व युवक का दादा उनके घर आया था और अपने पोते की शिकायत पर माफी मांग कर गया था।
सोमवार सांय भी जब वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर घर जा रहे थे तो उक्त युवक ने बाइक पर दो अन्य युवकों की मदद से पीछा किया।
इस पर उन्होंने उसके घर फिर से युवक की शिकायत की। इस पर युवक भड़क गया।
मंगलवार सुबह वह घर से सिरसा के लिए निकल रहे थे तो गाड़ी सवार युवकों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और बेसबाल के डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
उन्होंने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर किए लेकिन युवक उनकी पिस्तौल और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
फोन पर परिचित को सूचना दी तो उसने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित पिता की शिकायत पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।