फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Departmental inquiry will start against Singhpura outpost staff in Sirsa

सिरसा: सिंघपुरा चौकी स्टाफ के खिलाफ होगी विभागीय जांच शुरू, पुलिस खंगालेगी पुराना रिकॉर्ड

Wed, 01 Jun 2022 02:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 02:20 AM IST
सार

ग्रामीणों ने पुलिस संरक्षण में नशा बेचने की मुख्यमंत्री को शिकायत दी थी। एसपी ने कार्रवाई करते हुए सभी कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया है। 

विज्ञापन
Departmental inquiry will start against Singhpura outpost staff in Sirsa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में कालांवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली सिंघपुरा चौकी इंचार्ज सहित सभी कर्मचारियों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद अब एसपी की ओर से विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। इसमें चौकी इंचार्ज सहित कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए एसपी की ओर से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि ओढां में प्रगति रैली के बाद गांव दादू के गुरुद्वारा में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष सिंघपुरा चौकी पुलिस कर्मचारियों के संरक्षण में नशा बेचने की शिकायत दी थी। ग्रामीणों ने कहा था कि नशे की सप्लाई दिन दिहाड़े की जाती है। जब वह पुलिस को मामले की शिकायत देते है तो पुलिस भी उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मौके पर ही एसपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद एसपी डॉ. अर्पित जैन की ओर से सिंघपुरा चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर कर वहां पर एसआई संदीप कुमार को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है और उन्हें नशा करने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रानियां में मामला दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई 
रानियां क्षेत्र में नशे के कारण दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद एक युवक के पिता ने पुलिस को नशा सप्लाई करने वाले 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन अभी तक संबंधित आरोपियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाई है। कॉलोनी वासी मामले को लेकर रानियां थाने का घेराव भी कर चुके हैं।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ही रानियां के गांव नकौड़ा के ग्रामीणों ने नशा करते हुए दो युवकों को काबू किया था और मेडिकल से नशा सप्लाई होने की जानकारी दी थी। लेकिन फिर भी मेडिकल संचालक पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। 

 

सिंघपुरा चौकी के पूरे स्टाफ को बदल दिया गया है। वहां पर नए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मामले की अब विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। जिसमें पुराने कर्मचारियों के कार्य की जानकारी ली जाएगी। -डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed