{"_id":"5818e6114f1c1b5e384369ad","slug":"dawri-kill-attempt-murder-accused-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता का घोंटा गया, गेट बजने से बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता का घोंटा गया, गेट बजने से बची जान
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता का गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता के बयान दर्ज करके पुलिस ने विवाहिता को जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रतिया निवासी प्रियंका की शादी चार साल पहले सिरसा की बंसल कॉलोनी निवासी चेतन के साथ हुई थी। चेतन शेयर बाजार का काम करता है। प्रियंका ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति चेतन व सास दर्शना देवी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगी। उसने दहेज लाने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
28 अक्टूबर को पति व सास ने उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। दोनों उसे जान से मारने वाले थे लेकिन अचानक बाहर से किसी ने गेट खटखटा दिया जिससे उसकी जान बच गई। प्रियंका का कहना है कि उसने फोन करके अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले सिरसा पहुंचे और उसे ससुराल से ले आए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बस स्टैंड चौकी इंचार्ज भूदेव सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, दहेज प्रताड़ना, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।