फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Daduwal's supporters clashed with police during muscle

दादूवाल की पेशी के दौरान पुलिस से भिड़े समर्थक

Tue, 05 Jan 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Daduwal's supporters clashed with police during muscle

सरबत खालसा में तख्त श्रीदमदमा साहिब के नवनिर्वाचित जत्थेदार एवं पंथक लहर के प्रमुख संत बलजीत सिंह दादूवाल की अदालत में पेशी के दौरान मंगलवार को समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन


सैकड़ों समर्थकों ने संत बलजीत सिंह दादूवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस लाइन के समक्ष नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम खुलवाने के लिए ब्लैक कैट कमांडो व पुलिस कर्मी आक्रोशित समर्थकों को खदेड़ने लगे तो दोनों में झड़प हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने बलजीत सिंह दादूवाल की अगली पेशी लिए 20 जनवरी मुकर्रर की है।

जानकारी के अनुसार दो महीने पहले श्रीअकाल तख्त द्वारा पंथक लहर के प्रमुख बलजीत सिंह दादूवाल को तख्त श्रीदमदमा साहिब का जत्थेदार निर्वाचित किया गया था।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने बलजीत सिंह दादूवाल को गिरफ्तार करके होशियारपुर जेल में बंद कर दिया। गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक पंजाब सरकार के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में प्रदर्शन करके दादूवाल की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की सिरसा अदालत में घुकांवाली कांड व रेल रोको मामले में पेशी थी। पंजाब पुलिस जत्थेदार दादूवाल को लेकर अदालत परिसर में लेकर पहुंची तो सैकड़ों समर्थक लोग भी वहां पर आ गए।

लोगों ने जत्थेदार दादूवाल से मिलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। समर्थकों ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी और वह दादूवाल को बंदी बनाने के रोष स्वरूप पंजाब की बादल सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।

जत्थेदार बनने के उपरांत पहली बार सिरसा पहुंचने पर अदालत परिसर में ही संत बलजीत सिंह दादूवाल पर उनके समर्थकों ने पुष्प वर्षा भी की।

पेशी के बाद जब पुलिस जत्थेदार दादूवाल को वापस ले जाने लगी तो लोगों ने फिर उनसे मिलने का प्रयास किया।

इस दौरान बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि वे पठानकोट में शहीद हुए सेना के सात जवानों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार घटिया किस्म की राजनीति कर रही है, जिसके चलते संगत द्वारा नियुक्त किए गए जत्थेदारों को झूठे केस में फंसाकर कैद किया हुआ है।


दादूवाल ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम है और अपनी राजनीति को कायम रखने के लिए संगत के प्रतिनिधियों पर झूठे केस बनाने में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि पठानकोट व दीना नगर की घटनाएं यह सिद्ध करती हैं कि पंजाब सरकार का लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed